रेलवे पर कोरोना की मार, 50 फीसद पद होंगे सरेंडर, जानिए पूरा मामला
रेलवे की तरफ से जारी बयान में साफ कहा गया है कि अब अगले आदेश तक नये पदों की बहाली नहीं होगी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में कई लोगों का रोजगार चला गया. अब एक और बुरी खबर है. भारतीय रेलवे ने नई भर्तियों पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है.
भारतीय रेलवे के फैसले के मुताबिक 50 फीसद पदों को सरेंडर किया जाएगा. रेलवे की तरफ से जारी बयान में साफ कहा गया है कि अब अगले आदेश तक नये पदों की बहाली नहीं होगी. हालांकि एक इस दौरान सुरक्षा संबंधी पदों पर बहाली की छूट दी गई है.
Indian Railways is not going to surrender any safety category posts required for train operations & maintenance
Review is been done only for non safety category vacant posts so that addl. safety posts can be created for new Rly. Infra. Projects being developed at fast speed — Ministry of Railways (@RailMinIndia) July 3, 2020
रेलवे के इस आदेश के बाद सबसे बड़ा सवाल था कि क्या लोगों की नौकरी चली जाएगी. इसको लेकर रेलवे की तरफ से सफाई दी गई है. भारतीय रेलवे ने एक सर्कुलर जारी किया है. रेलवे के मानव संसाधन विकास के महानिदेशक आनंद एस. खाती ने बताया 'रेलवे में न तो किसी की नौकरी जा रही है और न ही भर्तियां कम की जा रही हैं.
बता दें कि रेलवे में साल 2018 और 2019 की भर्तियां पहले की तरह जारी रहेगी. ट्रेनों के संचालन व रखरखाव के लिए सुरक्षा श्रेणी की नौकरियां सरेंडर नहीं की जाएंगी. सुरक्षा वाले 50 फीसद पदों को सरेंडर करना होगा.
फिलहाल 2.90 लाख पद रिक्त हैं, जिनमें से 1.40 लाख से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है. खाती ने कहा कि रेलवे के कर्मचारियों की मल्टी स्किलिंग की जा रही है, ताकि उनका उपयोग जरूरत के मुताबिक दूसरी जगहों पर किया जा सके.
Source: IOCL
























