एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: अमेरिका से भारत आ रही मदद, ऑक्सीजन सिलेंडर और राहत सामग्री लेकर निकला C-17 ग्लोबमास्टर

अमेरिका से रेमडेसिविर एंटीवायरल दवा के 20 हजार ट्रीटमेंट कोर्स अगले हफ्ते तक भारत को उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही अमेरिका अपने स्टॉक से 36 मिलीपोल फिल्टर भी मुहैया कराएगा जिनसे 5 लाख एबीसीडी कोविशील्ड टीकों का निर्माण किया जा सकेगा.

नई दिल्ली: भारत पर आए संकट में अमेरिका, रूस , ब्रिटेन जैसे तमाम देश भारत के साथ खड़े हैं. दो दिन पहले रूस से दो विमान स्वास्थ्य उपकरण लेकर भारत आए थे अब अमेरिका से भी मदद आनी शुरू हो गई है. अमेरिका से एक C-17 ग्लोबमास्टर केलिफोर्निया से भारत के लिए उड़ान भर चुका है. इस विमान में तमाम स्वास्थ्य उपकरण और ऑक्सीजन सिलेंडर हैं. इसके अलावा टेस्टिंग किट्स और मास्क भी इसमें मौजूद हैं.

भारत में सबसे ज्यादा कमी ऑक्सीजन की है और इसको लाने ले जाने के लिए विशेष सिलेंडर की सबसे ज्यादा जरूरत है. हालांकि भारत की नीति रही है कि आपदा के वक्त वो किसी दूसरे देश से मदद नहीं मांगता लेकिन मानवीय आधार पर तमाम देश इस तरह की मदद दे रहे हैं.

अमेरिकी से भारत को मिल रही ये मदद
अमेरिका सरकार ने अमेरिकी आपूर्ति के लिए रखी गई करीब दो करोड़ एस्ट्रजेनका वैक्सीन भी भारत के लिए उपलब्ध कराने को कहा है. अमेरिका से रेमडेसिविर एंटीवायरल दवा के 20,000 ट्रीटमेंट कोर्स अगले हफ्ते तक भारत को उपलब्ध कराए जाएंगे. भारत में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सभी सहायता सामग्री को प्राप्त करेगी. अमेरिका अपने स्टॉक से 36 मिलीपोल फिल्टर भी मुहैया कराएगा जिनसे 5 लाख एबीसीडी कोविशील्ड टीकों का निर्माण किया जा सकेगा. अमेरिका ने 17 ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट भी उपलब्ध कराने की इच्छा जताई है.

बाइडेन प्रशासन के पहले 100 दिनों में मजबूत हुए भारत-अमेरिका संबंध
भारत और अमेरिका के बीच संबंध राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन के पहले 100 दिनों में मजबूत बने हैं. विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि इस अवधि के दौरान दोनों देशों के बीच भागीदारी वैश्विक वृहद साझेदारी को दिखाती है. उन्होंने कहा कि इन 100 दिनों में भारत पर खास ध्यान दिया गया.

प्राइस ने कहा, "पिछले 100 दिनों में भारत पर ध्यान केंद्रित किया गया. राष्ट्रपति बाइडेन ने गत रात अपने संबोधन में भारत का जिक्र किया था और मुझे लगता है कि आप किसी भी नजरिये से दोनों देशों के बीच गहरी साझेदारी को देख सकते हैं."

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ करेंगे बैठक, कोरोना पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget