एक्सप्लोरर

जजों पर टिप्पणी के बाद एक बार फिर विवादों में आए किरेन रिजिजू, कॉलेजियम सिस्टम पर उठाए सवाल

Kiren Rijiju: केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) इससे पहले भी कॉलेजियम सिस्टम पर टिप्पणी कर चुके हैं. फिर से उनके बयान से विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है.

Kiren Rijiju On Collegium System: केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) कॉलेजियम सिस्टम पर सवाल करने के बाद एक बार फिर विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि देश के लोग जजों को नियुक्त करने के लिए बने कॉलेजियम सिस्टम से खुश नहीं हैं. जज आधा समय नियुक्तियों की पेचिदगियों में ही व्यस्त रहते हैं, इसकी वजह से न्याय देने की उनकी जो मुख्य जिम्मेदारी है उस पर असर पड़ता है.

अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मदन बी लोकुर ने न्यायिक नियुक्तियों को लेकर रिजिजू के बयानों पर कड़ा रुख अपनाया है. 

पूर्व जस्टिस मदन बी लोकुर ने कहा कि जहां तक ​​न्यायिक नियुक्तियों (Judicial Appointments) पर फैसला करने में जजों के अधिक समय बिताने का सवाल है तो शीशे के घरों में रहने वाले लोगों को दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए. साथ ही उन्होंने किरेन रिजिजू के ऐसे सवाल करने पर आश्चर्य भी जताया है. उन्होंने कहा रिजिजू को नहीं पता कि वह क्या बात कर रहे हैं. 

'लोग कॉलेजियम सिस्टम से खुश नहीं'

दरअसल, किरेन रिजिजू इससे पहले भी कॉलेजियम सिस्टम पर टिप्पणी करके विवादों में आ चुके हैं. पिछले महीने उदयपुर में एक सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा था कि उच्च न्यायपालिका में नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली पर पुनर्विचार करने की जरूरत है. इस बार उन्होंने कहा कि है लोग कॉलेजियम सिस्टम से खुश नहीं हैं. जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर एक सवाल के जवाब में रिजिजू ने कहा कि 1993 तक भारत में जजों को भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से कानून मंत्रालय द्वारा नियुक्त किया जाता था. उस समय हमारे पास बहुत प्रतिष्ठित जज थे. 

'न्यायपालिका को सुधारने का उपाय नहीं'

किरेन रिजिजू यहीं नहीं रुके थे. उन्होंने आगे कहा, विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका ये भारत में लोकतंत्र के तीन स्तंभ हैं. कार्यपालिका और विधायिका अपने कर्तव्यों में बंधे हैं और न्यायपालिका उन्हें सुधारती है, लेकिन जब न्यायपालिका भटक जाती है तो उन्हें सुधारने का कोई उपाय नहीं है.

ये भी पढ़ें: 

Congress President Result: आज आएगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का रिजल्ट, 24 साल बाद पहली बार गांधी परिवार से बाहर का कोई बनेगा अध्यक्ष

जयललिता की मौत को लेकर जांच समिति ने उठाए सवाल, शशिकला बोलीं- इलाज में नहीं दिया दखल, आरोपों को किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget