एक्सप्लोरर

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, मुठभेड़ के बाद ISIS आतंकी गिरफ्तार, भीड़भाड़ वाले इलाके में हमले का था प्लान

स्पेशल सेल के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी ने 2015 में आईएसआईएस ज्वाइन किया था और यह उत्तर प्रदेश के बलरामपुर इलाके का रहने वाला है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आईएसआईएस ख़ुरासान प्रोविंस के आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम खान को गिरफ्तार किया है. एक इन्फॉर्मेशन के बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर धौला कुआं के पास रिज रोड पर इस आतंकी को रोका और फिर एनकाउंटर के बाद इसे धर दबोचा. मोटरसाइकिल सवार इस आतंकी के पास से पुलिस ने दो प्रेशर कूकर, 2 आईईडी और वेपन्स बरामद किए है. स्पेशल सेल के मुताबिक आईएसआईएस के आतंकी का मकसद राजधानी दिल्ली में किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में लोन वुल्फ अटैक करना था.  दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इसके पास से जो दो कुकर बम बरामद किए हैं वह पूरी तरह तैयार बम थे. सूत्रों के मुताबिक इन आईईडी में करीब 15 किलो विस्फोटक भरा हुआ था. इस आतंकी की गिरफ्तारी के बाद एनएसजी ने मौके पर पहुंचकर इन विस्फोटकों को निष्क्रिय किया. विस्फोटक इतने शक्तिशाली थे कि इन्हें जमीन के अंदर दबाकर निष्क्रिय करने के बाद करीब 3 फीट गहरा और 3 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया. स्पेशल सेल के मुताबिक मुस्तकीम ने 2015 में आईएसआईएस ज्वाइन किया था और यह उत्तर प्रदेश के बलरामपुर इलाके का रहने वाला है और यह अफगानिस्तान में बैठे हुए आईएसआईएस के हैंडलर्स  के संपर्क में था. पुलिस के मुताबिक युसूफ अली हिंदी इसका पहला हैंडलर था जो सीरिया में मारा गया था जिसके बाद यह अफगानिस्तान में बैठे अबू हुजैफा के संपर्क में था. अबू हुजैफा भी ड्रोन हमले में मारा जा चुका है. पुलिस के मुताबिक मुस्तकीम ने इस आईईडी ब्लास्ट का अपने गांव बलराम पुर के एक कब्रिस्तान के पास ट्रायल भी किया था. ट्रायल कामयाब होने के बाद इसका मकसद 15 अगस्त के समय दिल्ली में हमला करना था लेकिन दिल्ली में सिक्योरिटी बेहद टाइट होने के चलते ये दिल्ली नही आ पाया और अब  भीड़भाड़ वाले इलाके में लोन वुल्फ अटैक करना चाहता था. पुलिस की माने तो अगर ये लोन वुल्फ हमले में कामयाब हो जाता तो इसका अगला टास्क फिदायिन हमला करने का था जिसके लिए इसने एक्सप्लोसिव बेल्ट भी तैयार कर ली थी. सूत्रों का कहना है कि ये मॉड्यूल अयोध्या के राम मंदिर को भी अपना निशाना बनाना चाहता था. पुलिस अब इसके साथी आतंकियों की तलाश कर रही है जो इसे हिंदुस्तान में रहकर लॉजिस्टिक प्रोवाइड करा रहे थे. यह भी पढ़ें: दिल्ली: दोबारा जिम खोलने की मांग को लेकर LG ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget