एक्सप्लोरर

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा: खड़गे

इस बयान के साथ खड़गे ने संकेत दिये कि हो सकता है कि निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया कर्नाटक के सीएम पद की स्वाभाविक पसंद नहीं हों.

कलबुर्गीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कहा कि उनकी पार्टी की कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जीतने की बहुत अच्छी संभावना है और आलाकमान अगले मुख्यमंत्री पर फैसला करेगा. इस बयान के साथ खड़गे ने संकेत दिये कि हो सकता है कि निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया कर्नाटक के सीएम पद की स्वाभाविक पसंद नहीं हों.

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आई तो कांग्रेस आलाकमान नवनिर्वाचित विधायकों से सलाह मशविरा करके मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेगा. कांग्रेस ने लगातार कहा है कि वह मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है लेकिन वह मुख्यमंत्री पद के लिए उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित करने से बचती रही है. खड़गे की टिप्पणी से संकेत मिलते हैं कि कांग्रेस में नेतृत्व का सवाल सुलझा नहीं है.

यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने इस बारे में फैसला किया है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, खड़गे ने कहा, चुनावों से पहले ‘‘गैरजरूरी विवाद’’ पैदा नहीं किया जाना चाहिए.

खड़गे ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री (सिद्धरमैया) पहले से मौजूद हैं. वह (कांग्रेस अभियान का) नेतृत्व कर रहे हैं और वह कप्तान हैं. जब तक वह नेतृत्व करेंगे, वह कप्तान हैं. और पार्टी को जब भी लगता है वह किसी को भी बदल सकती है क्योंकि आलाकमान के पास सर्वोच्च अधिकार हैं. स्थानीय नवनिर्वाचित विधायकों से सलाह करके आलाकमान अगले मुख्यमंत्री पर फैसला करेंगे. ’’

लोकसभा में कांग्रेस के नेता खड़गे ने बात को ज्यादा स्पष्ट किये बिना कहा कि चूंकि भाजपा और जेडीएस समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किये हैं. भाजपा ने बी एस येदियुरप्पा और जेडीएस ने एच डी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद का अपना अपना उम्मीदवार बनाया है. दोनों ही राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं के बारे में बात करते हुए खड़गे ने कहा 'हमारे चुनावों में जीत की बहुत अच्छी संभावनाएं हैं और मुझे आशा है कि हम बहुमत पाएंगे.' उन्होंने यह भी दावा किया कि न तो मुख्यमंत्री और ना ही कांग्रेस ‘‘ सत्ता विरोधी लहर ’’ का सामना कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget