एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में मायावती और जोगी के गठबंधन पर बोली कांग्रेस- BJP के इशारे पर हुई डील

छत्तीसगढ़ में मायावती ने अजित जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया है. खबर है कि छत्तीसगढ़ में 35 सीटों पर बीएसपी और 55 सीटों पर अजित जोगी की पार्टी चुनाव लड़ेगी.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी के बीच गठबंधन को ‘बीजेपी के इशारे पर हुई डील’ करार दिया और कहा कि इससे कांग्रेस को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा. पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा, ‘‘बसपा की हमसे बातचीत चल रही थी, लेकिन अब उन्होंने जोगी से समझौता किया है. यह उनका फैसला है और हमें कोई ऐतराज नहीं है. लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कार्यकर्ता यह चाहते थे कि हमें किसी से गठबंधन नहीं करना है. इसी हिसाब से हमने तैयारी की है. जहां तक नफे-नुकसान का सवाल है तो हमें इससे कोई नुकसान नहीं होगा.’’ मायावती का कांग्रेस को बड़ा झटका: MP में 22 उम्मीदवार घोषित, छग में अजीत जोगी से किया गठबंधन पुनिया ने कहा, ‘‘संविधान में परिवर्तन की बात करने वालों के साथ जोगी हैं. कांग्रेस में रहते हुए भी जोगी बीजेपी के इशारे पर काम करते थे.’’  उन्होंने दावा किया, ‘‘बीजेपी का बड़ा खेल है. यह पूरी डील बीजेपी के इशारे पर हुई है. लेकिन कोई भी गठबंधन जनभावनाओं से बड़ा नहीं हो सकता. इस बार छत्तीसगढ़ की जनता ने बीजेपी को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है. यह नतीजा नहीं बदलने वाला है.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या इसका बसपा के साथ लोकसभा चुनाव के गठबंधन की संभावना पर असर होगा तो पुनिया ने कहा, ‘‘ इनका गठबंधन विधानसभा चुनाव के लिए है. लोकसभा के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के स्तर पर कोई फैसला होगा.’’

पढ़ें देश और दुनिया की बड़ी खबरें-

यह भी पढ़ें-

गली-गली में शोर है चौकीदार चोर है: राहुल गांधी

क्या राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा के अनुभव पर पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाए?

अरुण जेटली का आरोपः राहुल गांधी 'मसखरे राजकुमार' हैं, उनकी कही एक-एक बात झूठी

RSS प्रमुख भागवत ने गोलवलकर की बातों से बनाई दूरी, बताया कैसा होगा 'भविष्य का भारत'- पढ़ें, 15 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget