एक्सप्लोरर

RSS का 'फैन' निकला कांग्रेस का सेवा दल: प्रेस रिलीज में की तारीफ, बाद में नकारा

एमपी के भिंड में चल रहे कांग्रेस के सेवा दल ने की RSS की तारीफ की है. सेवा दल की विज्ञप्ति में कहा गया कि सेवा दल और RSS को फौजी अनुशासन के लिए जाना जाता है. हंगामा होने पर प्रेस रिलीज़ को नकार दिया.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने विदोशी दौरे पर बीजेपी और आसएसएस के खिलाफ जमकर हमला बोला. लेकिन इस बीच खबर है कि कांग्रेस के संगठन सेवा दल ने आरएसएस की तारीफ की है. एमपी के भिंड में आज से सेवादल का राष्ट्रीय शिविर है. शिविर के लिए जो प्रेस रिलीज जारी हुई है उसमें कहा गया है कि सेवा दल और संघ दोनों को फ़ौजी अनुशासन के लिये जाना जाता है. आरएसएस के संस्थापक डाक्टर हेडगेवार भी कांग्रेस से शुरू में जुड़े और शुरूआत में आज़ादी के आंदोलन में भाग लिया.

सेवा दल ने प्रेस रिलीज़ को नकारा, बीजेपी की साजिश बताया एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए सेवा के प्रमुख लाल जी भाई ने कहा, ''मैं इस प्रेस रिलीज़ का खंडन करता हूं. सेवा दल के जिस पदाधिकारी के नाम से प्रेस रिलीज़ जारी की गई है, ऐसा हमारा कोई ब्लॉक स्तर तक पर कार्यकर्ता नहीं है. सेवा दल का इस प्रेस रिलीज़ में कोई लेना देना नहीं है. हमें इसके पीछे साजिश लग रही है, आरएसएस 90 साल बाद भी अपनी पहचान ढूंढ रहा है इसलिए उन्हें सेवा दल के प्रमाण पत्र की जरूरत है.''

लाल जी भाई ने कहा, ''सेवा दल आरएसएस की तारीफ कभी नहीं कर सकता है क्योंकि आरएसएस की प्रवृत्ति देश को लूटने की रही है. इनकी विचारधारा से लेकर उनका हर काम देश को जाति, धर्म के नाम बांटने का रहा है. जो लोग देश में दंगा फैलाने हम उन्हें अनुशाषित बिल्कुल नहीं कहेंगे.''

सेवा दल के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं: संबित पात्रा बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''जहां तक राहुल गांधी का सवाल है उनकी राजनीतिक समझ कम है. आरएसएस 1925 से लगातार काम कर रही है. पंडित जवाहर लाल नेहरू ने चीन से युद्ध के बाद आरएसएस को गणवेश में गणतंत्र दिवस में परेड के लिए बुलाया था. अब कांग्रेस की सेवा समिति ने भी आरएसएस की तारीफ की. तो एक तरफ कांग्रेस में पार्टी में आरएसएस प्रशंशा होती है दूसरी तरफ राहुल गांधी विदेशों में आरएसएस के बारे में दुष्प्रचार करते हैं.''

बर्लिन में बोले राहुल- BJP और RSS देश बांट रहे हैं विदेश दौरे पर जर्मनी के बर्लिन शहर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, ''आज हिंदुस्तान में जो सरकार है वो दूसरे तरीके से काम करती है. बीजेपी और आरएसएस के लोग हमारे देश को बांटने में लगे हुए हैं. ये लोग देश में नफरत फैलाते हैं. हमारा काम लोगों को एक साथ लाने का है और देश को आगे बढ़ाने का है. ये काम हमने करके दिखाया है.''

क्या है पूरा मामला? आज से लेकर 31 अगस्त तक भिंड जिले के ददउआ गांव में सेवा दल का राष्ट्रीय शिविर आयोजित हो रहा है. इस शिविर में कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए 25 अगस्त को ग्वालियर में सेवा दल की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दो पेज की ये प्रेस रिलीज़ जारी की गई.

इस प्रेस रिलीज़ में कार्यक्रम में को लेकर जानकारी दी ई है कि किस टाइन कौन सा कार्यक्रम होगा, कौन कौन लोग शामिल होंगे. इसी के दूसरे पेज पर लिखा है कि सेवा दल का इतिहास बताते हुए आरएसएस का जिक्र किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget