एक्सप्लोरर

डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी 'आर्थिक आपातकाल' पर पर्दा डालने की कोशिश- कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि डीके शिवकुमार के खिलाफ बदले की कार्रवाई की जा रही है. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश में आर्थिक आपातकाल के माहौल पर पर्दा डालने के लिए यह सब किया जा रहा है. सुरजेवाला ने कहा कि शिवकुमार निर्दोष हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने कर्नाटक के अपने वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार की विफलताओं और 'आर्थिक आपातकाल' पर पर्दा डालने की कोशिश के तहत यह करवाई की गई है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में यह भी कहा कि शिवकुमार निर्दोष थे और निर्दोष हैं और पार्टी कोर्ट और जनता के सामने इसका सबूत देगी.

सुरजेवाला ने यह भी कहा कि शिवकुमार के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है. सुरजेवाला ने आरोप लगाया, 'अर्थव्यवस्था औंधे मुंह गिर गयी है, जीडीपी विकास दर पांच फीसदी लुढक़ गयी है, हर क्षेत्र बेरोजगारी की चपेट में है. इन सबसे ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी सरकार आए दिन कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज दर्ज करा रही है.' उन्होंने यह भी दावा किया कि पूरे देश में 'आर्थिक आपातकाल' का जो माहौल है उस पर पर्दा डालने के लिए यह सब किया जा रहा है, लेकिन बीजेपी सरकार इससे बच नहीं सकती.

मैं बदले की राजनीति का शिकार हूं- डीके शिवकुमार

गिरफ्तारी को लेकर डीके शिवकुमार के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए. इसमें कहा गया, ''मैं बीजेपी के दोस्तों को बधाई देता हूं कि वो आखिरकार मुझे गिरफ्तार करने के मिशन में कामयाब हो गए. मेरे खिलाफ आईटी और ईडी के केस राजनीति से प्रेरित हैं और मैं बीजेपी की बदले की भावना की राजनीति का शिकार हूं.''

एक दूसरे ट्वीट में लिखा गया, ''मैं अपने पार्टी के कैडर, समर्थकों और शुभचिंतकों से अपील करता हूं कि वे निराश न हों क्योंकि मैंने कुछ गैर कानूनी नहीं किया. मुझे ईश्वर और अपने देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं बदले की राजनीति के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक दोनों लड़ाई जीतूंगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
Embed widget