एक्सप्लोरर

पुष्पा-2 के कौन से सीन से कांग्रेस नेता को हो रही दिक्कत? पुलिस में कर दी अल्लू अर्जुन की शिकायत

Allu Arjun:अल्लू अर्जुन के खिलाफ कांग्रेस के एक नेता ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगता है कि उनकी फिल्म के एक दृश्य में पुलिस फाॅर्स का अपमान किया गया है.

Allu Arjun: तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें कम नहीं हो रही है. तेलंगाना में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने तेलुगू सुपरस्टार के उनकी नई फिल्म 'पुष्पा 2: द राइज' को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगता है कि फिल्म के एक दृश्य में पुलिस फाॅर्स का अपमान किया गया है.

कांग्रेस के नेता थेनमार मल्लन्ना ने मेडिपल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. अभिनेता के अलावा, शिकायत में फिल्म के निर्देशक सुकुमार और निर्माताओं का भी नाम है. 

फिल्म के इस सीन पर उठाए सवाल

थेनमार मल्लन्ना ने विशेष रूप से उस दृश्य की आलोचना की है, जिसमें हीरो एक पुलिस अधिकारी के स्विमिंग पूल में पेशाब करता है. उन्होंने इस दृश्य को अपमानजनक और कानून प्रवर्तन अधिकारियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है. अपनी शिकायत में उन्होंने फिल्म के निर्देशक सुकुमार और मुख्य भूमिका निभाने वाले अल्लू अर्जुन के साथ-साथ फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने अधिकारियों से पुलिस के आपत्तिजनक चित्रण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का आग्रह किया.

अल्लू अर्जुन के घर पर भी हुआ था हमला 

इससे पहले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित आवास को रविवार को निशाना बनाया गया था. ओयू जेएसी से जुड़े उपद्रवियों ने अल्लू अर्जुन के आवास पर टमाटर फेंके और गमलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था.घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

CM ने दिए जांच के आदेश 

वहीं, अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित आवास पर रविवार को हुए हमले पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने निंदा की और पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई का आदेश दिया. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैं फिल्म सेलिब्रिटी के घरों पर हुए हमले की निंदा करता हूं. राज्य के डीजीपी और शहर पुलिस आयुक्त को कानून-व्यवस्था के संबंध में सख्त कार्रवाई का आदेश देता हूं. इस संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वरिष्ठ अधिकारियों को संध्या थिएटर घटना में शामिल न होने वाले पुलिसकर्मियों को प्रतिक्रिया देने से रोकने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget