एक्सप्लोरर

'भाजपा के लिए वोट चोरी कर रहे..' राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा- '100 प्रतिशत सबूत मौजूद'

लोकसभा में चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आयोग भाजपा के लिए वोट चोरी कर रहा है और इसके 100 प्रतिशत सबूत मिल गए हैं.

कांग्रेस पार्टी की ओर से की गई विस्तृत जांच का खुलासा करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट चोरी कर रहा है और इसके 100 प्रतिशत सबूत मिल गए हैं, जिसके निष्कर्ष बहुत जल्द देश के सामने रखे जाएंगे. 

संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी में शामिल है और कांग्रेस के पास इसके 100 प्रतिशत सबूत मौजूद हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह एक बिल्कुल स्पष्ट और खुला मामला है.

वोट चुराने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

वोट चोरी को देशद्रोह के समान बताते हुए राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग में भाजपा के लिए वोट चुराने की साजिश में ऊपर से नीचे तक शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि यह देशद्रोह के समान है. उन्होंने कहा कि इस षड्यंत्र में संलिप्त सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी ढूंढ निकाला जाएगा. 

राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस ने गहराई और बारीकी से इस मामले की जांच की है. उन्होंने कहा कि पूरी जानकारी इकट्ठा करने में पार्टी को लगभग छह महीने लगे और जांच के निष्कर्ष बहुत जल्द सामने रखे जाएंगे. उन्होंने कहा कि इसके बाद पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग कैसे भाजपा के लिए वोट चोरी कर रहा है.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से शुरू हुई शंका

बीते कई चुनावों में बड़े स्तर पर हुई धांधली का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि कांग्रेस की शंका मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से शुरू हुई. इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी शंका पैदा हुई, जो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में और पुख्ता हो गई. 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच लगभग एक करोड़ मतदाता जोड़े गए थे. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस का सहयोग नहीं किया. इसलिए कांग्रेस ने अपनी जांच की और जो सामने आया, वह एक परमाणु बम की तरह है; एक बार यह फट गया, तो चुनाव आयोग कहीं नजर नहीं आएगा.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPI सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPI सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget