एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने वायुसेना का 30 हजार करोड़ अनिल अंबानी की जेब में डाला- राहुल गांधी

रैली में राहुल गांधी ने किसान, रोजगार और भ्रष्टाचार के मामलों पर जमकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया. राहुल ने कहा कि मोदी सच्चे मुद्दों की बात नहीं करना चाहते. वो आपसे ये नहीं बताना चाहते कि पिछले 5 सालों में उन्होंने रोजगार के लिये कुछ नहीं किया.

नई दिल्ली: गुजरात के गांधीनगर में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने राफेल डील के मुद्दे पर पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीय वायुसेना का 30 हजार करोड़ अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया. उन्होंने एक बार फिर कहा कि चौकीदार चोर है.

रैली में राहुल गांधी ने किसान, रोजगार और भ्रष्टाचार के मामलों पर जमकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया. राहुल गांधी ने कहा, ‘’किसानों का मुद्दा है. नरेन्द्र मोदी हिंदुस्तान के अमीर लोगों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपया कर्जा माफ करते हैं, लेकिन किसानों का एक भी पैसा माफ नहीं करते.’’ उन्होंने कहा, गुजरात के छोटे दुकानदार, छोटे उद्योग जो आपकी रीढ़ की हड्डी है उसको मोदी जी ने नोटबंदी करके एक झटके में नष्ट कर दिया.’’

जागरूकता ही देशभक्ति है, सवाल पूछिए कि रोजगार का वादा किया वो कहां है- प्रियंका गांधी

राहुल ने कहा, ‘’नरेन्द्र मोदी सच्चे मुद्दों की बात नहीं करना चाहते. वो आपसे ये नहीं बताना चाहते कि पिछले 5 सालों में उन्होंने रोजगार के लिये कुछ नहीं किया.’’ उन्होंने कहा, ‘’नरेन्द्र मोदी देश को ये नहीं बताते हैं कि उन्होंने वायुसेना और उसके पायलटों की जेब से 30,000 करोड़ रुपया चोरी करके अनिल अंबानी की जेब में डाला है.’’

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘’मोदी जी हर मंच पर देशभक्ति की बात करते हैं. मैं गुजरात से नरेन्द्र मोदी से सवाल पूछना चाहता हूं कि इस मसूद अजहर को हिंदुस्तान की जेल से कांधार किसने भेजा?’’ उन्होंने नीरव मोदी को लेकर भी पीएम मोदी पर सवाल खड़े किए. राहुल ने कहा, ‘’कल अखबार में छपा, कि ब्रिटेन की सरकार ने नीरव मोदी के बारे में हिंदुस्तान की सरकार से जानकारी मांगी, लेकिन सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया.’’

यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद: CWC की बैठक में बड़ा फैसला, राहुल गांधी को मिली गठबंधन की जिम्मेदारी

सेना के अलावा देश की सुरक्षा में लगे हैं 7 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, जानें- BSF, CRPF, CISF सहित सभी के बारे में

भारत में हर रंग है गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक तो सर्फ एक्सल के विज्ञापन से दिक्कत क्यों?

क्रू मेंबर ने दिखाई दरियादिली, एयरपोर्ट से बच्चा वापस लाने के लिए मोड़ दी फ्लाइट

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget