एक्सप्लोरर

शशि थरूर ने खड़गे को दिया जवाब- BJP से प्रभावी ढंग से निपटना ही मकसद, अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के भीतर का मुकाबला नहीं

Congress President: खड़गे ने कहा था कि नामांकन प्रक्रिया के बाद शशि थरूर (Shashi Tharoor) से बात की थी और उनसे कहा था कि सर्वसम्मत उम्मीदवार होना बेहतर होगा, लेकिन थरूर ने चुनाव लड़ने पर जोर दिया

Shashi Tharoor on Mallikarjun Kharge: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हलचल काफी तेज है. पार्टी अध्यक्ष के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में आमने सामने हैं. इस बीच खड़गे की टिप्पणी पर शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने जवाब दिया है. थरूर ने अपने प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब देते हुए सोमवार (3 अक्टूबर) को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) का चुनाव पार्टी के भीतर का मुकाबला नहीं है. बल्कि पार्टी सदस्यों के लिए यह चुनने का अवसर है कि वे बीजेपी से प्रभावी तरीके से कैसे निपटें.

सियासी गलियारों में अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को सोनिया और राहुल गांधी की पसंद के तौर पर देखा जा रहा है. खड़गे ने रविवार को कहा था कि उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के बाद शशि थरूर से बात की थी और उनसे कहा था कि सर्वसम्मत उम्मीदवार होना बेहतर होगा, लेकिन थरूर ने चुनाव लड़ने पर जोर दिया.

शशि थरूर का खड़गे को जवाब

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने सोमवार (3 सितंबर) को एक ट्वीट में कहा कि वो खड़गे से सहमत हैं कि कांग्रेस में सभी को बीजेपी का सामना करना चाहिए, न कि एक-दूसरे से. उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख का चुनाव ये चुनना है कि इसे सबसे प्रभावी ढंग से कैसे किया जाए. हम सभी एक दूसरे की बजाय बीजेपी से मुकाबला करना चाहते हैं. हमारे बीच कोई वैचारिक मतभेद नहीं. 

खड़गे ने थरूर को लेकर क्या कहा था?

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) का मानना है कि लोकतंत्र में फाइट होनी चाहिए. खड़गे ने कहा था कि जब कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने का फैसला करता है तो उसे कैसे रोक सकता हूं. थरूर लड़ रहे हैं और वो मेरे छोटे भाई की तरह है. ये एक पारिवारिक मामले की तरह है. हमें वर्तमान और भविष्य में एकजुट रहना है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Opinion Poll 2022: गुजरात 27 साल से बीजेपी का अपराजेय किला, इस बार Congress-AAP की फतह के चांस कितने?

RSS ने गरीबी को बताया 'दानव' जैसी चुनौती, आय में असमानता और बेरोजगारी पर जताई चिंता

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget