एक्सप्लोरर

आजादी के बाद 5वीं बार हुआ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, जानिए कौन-कौन बना अध्यक्ष

Congress Election: 24 साल बाद गैर-गांधी व्यक्ति को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया. आजादी के बाद से अभी तक 17 लोग कांग्रेस के अध्यक्ष पद रह चुके हैं, जिनमें से पांच गांधी परिवार के सदस्य रहे हैं.

Congress President Election Result 2022: कांग्रेस (Congress) पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं. करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है. कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला पार्टी के सीनियर नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच था. जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे जीत हासिल करने में कामयाब रहे. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897, जबकि शशि थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए हैं.

कांग्रेस में छठी बार हुई इंटरनल वोटिंग

कांग्रेस के तकरीबन 137 साल के इतिहास में छठी बार यह अध्यक्ष पद के लिए आंतरिक रूप से मतदान कराया गया. इसके अलावा 24 साल बाद गैर-गांधी व्यक्ति को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया. इससे पहले साल 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए गए थे. कांग्रेस के 1939 के अध्यक्ष पद के चुनाव में महात्मा गांधी के उम्मीदवार पी. सीतारमैया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस से हार गए थे.

1950 में आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ जिसमें पुरुषोत्तम दास टंडन तथा आचार्य कृपलानी के बीच मुकाबला था. इस चुनाव में पुरुषोत्तम दास टंडन चुनाव जीत गए थे. फिर 1977 में कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था, जिसमें के. ब्रह्मानंद रेड्डी ने सिद्धार्थ शंकर रे और कर्ण सिंह को शिकस्त दी थी. फिर इसके करीब 20 साल बाद 1997 में कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ, जिसमें सीताराम केसरी ने जीत हासिल की थी. इसके बाद साल 2000 में अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ इस बार सोनिया गांधी ने जितेंद्र प्रसाद को करारी शिकस्त दी थी. 

कौन-कौन बना कांग्रेस अध्यक्ष?

आजादी के बाद से अभी तक 17 लोग कांग्रेस के अध्यक्ष पद रह चुके हैं, जिनमें से पांच गांधी परिवार के सदस्य रहे हैं. 1947 में आचार्य कृपलानी कांग्रेस के अध्यक्ष पद रहे. यहां देखिए आजादी के बाद से अबतक किस-किस ने पार्टी की कमान संभाली.

1947 - आचार्य जेबी कृपलानी  
1948-49 - सितारमैया 
1950 -  पुरुषोत्तम दास टंडन
1951-54 -  जवाहर लाल नेहरू ( नेहरू-गांधी परिवार)
1955-59 - यू एन ढेबर
1959, 1966-67, 1978-84 - इंदिरा गांधी ( नेहरू-गांधी परिवार)
1960-63 - नीलम संजीव रेड्डी 
1964-67 - के कामराज
1968-69 - एस निजालिंगप्पा
1970-71 - बाबू जगजीवन राम
1972-74 - शंकर दयाल शर्मा
1975-77 - देवकांत बारुआ 
1977-78 - के. ब्रह्मानंद रेड्डी
1985-91 - राजीव गांधी (नेहरू-गांधी परिवार)
1992-96 - पी वी नरसिंह राव
1996-98 - सीताराम केसरी
1998-2017, 2019-22 - सोनिया गांधी (नेहरू-गांधी परिवार)
2017-19 - राहुल गांधी (नेहरू-गांधी परिवार)

इसे भी पढ़ेंः-

Ghaziabad News: गाजियाबाद में गैंगरेप के बाद बोरी में बंद मिली महिला, स्वाति मालीवाल ने खड़े किए सवाल, SSP को नोटिस

Congress President Election Result: मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, शशि थरूर की बड़ी हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget