एक्सप्लोरर

हरियाणा के विश्वविद्यालयों में राजनीतिक कार्यक्रम करने पर कांग्रेस की आपत्ति, CM खट्टर बोले- अनुमति देना कुलपति का अधिकार क्षेत्र

Haryana Universities: कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि यह देखना दुखद है कि राज्य के विश्वविद्यालयों को सत्ताधारी दल समारोह आयोजित करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं.

Haryana Universities: हरियाणा में विपक्षी दल कांग्रेस ने सोमवार को सत्तारूढ़ पार्टियों के राज्य के विश्वविद्यालयों में कथित रूप से राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह एक गलत मिसाल कायम करेगा. राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने सितंबर 2019 से अब तक विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों का विश्वविद्यालय-वार और पार्टी-वार विवरण मांगा.

बत्रा ने कहा कि यह देखना दुखद है कि राज्य के विश्वविद्यालयों को सत्ताधारी दल समारोह आयोजित करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘विश्वविद्यालयों में राजनीतिक समारोह आयोजित करना गलत है. यह एक गलत मिसाल कायम करेगा.’ बत्रा के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा को छोड़कर सभी राज्य विश्वविद्यालयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सितंबर 2019 के बाद से किसी भी राजनीतिक दल ने उनमें कोई राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है.

भुगतान भी हुआ

उन्होंने कहा कि सिरसा विश्वविद्यालय के अनुसार दो राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. एक जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) द्वारा नौ दिसंबर 2019 को और दूसरा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा 11 जुलाई 2021 को. उन्होंने कहा कि दोनों कार्यक्रमों के लिए दोनों दलों द्वारा माल और सेवा कर सहित 59-59 हजार रुपये का भुगतान किया गया था. उन्होंने कहा कि जेजेपी के जिला सचिव ने सिरसा विश्वविद्यालय के कुलपति से उन्हें कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था.

सीएम ने किया हस्तक्षेप

जबकि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा कारणों से विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में इसे आयोजित करने की जिला प्रशासन की अनुमति मांगी थी. मुख्यमंत्री एमएल खट्टर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान में समारोह आयोजित करने की अनुमति देने पर निर्णय लेना कुलपति के अधिकार क्षेत्र में है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्वायत्त निकाय हैं और अनुमति देना या मना करना उन पर निर्भर है.

यह भी पढ़ें: Covid Lockdown: गोवा, हरियाणा समेत देश के ये राज्य कर चुके हैं लॉकडाउन बढ़ाने का एलान, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
Hyderabad Road Accident: निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘ये मुल्क किसी के बाप का नहीं...’, डीएसपी के वायरल वीडियो पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी
‘ये मुल्क किसी के बाप का नहीं...’, डीएसपी के वायरल वीडियो पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget