एक्सप्लोरर

राजस्थान: फिर भड़कने लगी जाट आरक्षण की लौ, सरकार को शाम तक बात करने का अल्टीमेटम दिया

पिछले साल दो अक्टूबर को विश्वेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना देकर अपनी गिरफ़्तारी दी थी.

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब दो महीने का वक्त बचा है. इस बीच राजस्थान में जाट आरक्षण का मुद्दा गर्माने जा रहा है. राजस्थान के जाट नेताओं ने कल आंदोलन की चेतावनी दी है. जाट नेताओं ने कहा है कि सरकार ने आज शाम बातचीत का आश्वान मिला है. अगर सरकार बात नहीं मानती तो कल से जाट आंदोलन होगा. भरतपुर में जाट नेता और कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने सरकार को आज शाम तक का अल्टीमेटम दिया है.

विश्वेन्द्र सिंह का कहना है कि अगर सरकार आज शाम तक उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कोई सकारात्मक पहल नहीं करती है तो कल से जाट आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार यह आंदोलन इतना बड़ा होगा जिसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता है, पिछले आंदोलनों में तो मैंने जनता को मना लिया लेकिन इस बार जनता नहीं मानेगी.

दरअसल जाट नेताओं की मांग है की भरतपुर धौलपुर के जाटों को केंद्र में आरक्षण दिया जाए. इसके साथ ही पिछले आंदोलन में आंदोलनकारियों पर लगे मुकदमों को वापस लिया जाए, आंदोलन की धमकी देने वालों का कहना है कि सरकार इन दोनों मागों पर एक साल से आश्वासन दे रही है.

पिछले साल दो अक्टूबर को विश्वेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना देकर अपनी गिरफ़्तारी दी थी. इनकी मांग की थी की यदि तीन दिनों के अंदर जाट आंदोलनकारियों से मुक़दमे वापस नहीं लिए और जाटों को ओबीसी में आरक्षण नहीं दिया तो 5 अक्टूबर से आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा. जाटों के इस अल्टीमेटम का आखिरी दिन है.

जिला प्रशासन और सरकार जाट नेताओं को मनाने में लगी है लेकिन आज शाम तक यदि सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं होती है तो कल से प्रदेश एक बार फिर से आंदोलन की आग में जलेगा. इस मौके पर विश्वेन्द्र सिंह के साथ भरतपुर धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह भी थे | विश्वेन्द्र सिंह इस समय कुम्हेर डीग से कांग्रेस विधायक है और पूर्व राजपरिवार के सदस्य भी है जिन्होंने विगत दो वर्षों में भी ओबीसी में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन किया था जिसे सरकार के साथ समझौते के बाद स्थगित किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget