एक्सप्लोरर

जयंत चौधरी के बीजेपी संग जाने की खबरों पर तोड़ दी मल्लिकार्जुन खरगे ने चुप्पी, जानें क्या बोले कांग्रेस प्रमुख

Mallikarjun Kharge on Jayant Chaudhary: पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन से नाता तोड़कर बीजेपी के NDA गठबंधन के साथ जा सकते हैं.

Congress on Jayant Chaudhary: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) नेता जयंत चौधरी के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA में जाने की अटकलों पर आखिरकार कांग्रेस पार्टी के प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने चुप्पी तोड़ दी है. गुरुवार को इन कयासों से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए खरगे ने थोड़ा खिन्न होते हुए कहा, 'मुकुल वासनिक सबसे बात कर रहे हैं. हर अपडेट नहीं दे सकते हैं.' मुकुल वासनिक कांग्रेस पार्टी के महासचिव हैं और वो ही इस मामले को लेकर RLD नेता जयंत चौधरी से बात कर रहे हैं. 

इंडिया गठबंधन के कुछ प्रमुख दलों ने पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस को झटका देते हुए गठबंधन से दूरी बना ली है और NDA के खेमे में जा मिले हैं. पिछले कुछ दिनों से RLD को लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे कि जयंत चौधरी भी इंडिया को चोट पहुंचाते हुए NDA में शामिल हो सकते हैं. हालांकि जयंत ने अब तक इसपर चुप्पी साध रखी है. उत्तर प्रदेश में RLD और समाजवादी पार्टी, इंडिया गठबंधन के मजबूत सहयोगी हैं. 

सपा का दावा, 'इंडिया में ही रहेंगे जयंत' 

समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर RLD के उनके साथ होने का दावा करती रही है. पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को RLD के बीजेपी के साथ जाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था. उन्होंने इसे बीजेपी की ओर से फैलाया गया भ्रम करार दिया और कहा कि चौधरी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बने रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी भ्रम फैला रही है. जयंत चौधरी कहीं नहीं जा रहे हैं. वह मजबूती के साथ ‘इंडिया’ गठबंधन में रहेंगे और बीजेपी को हराने का काम करेंगे.’’ 

आखिर इन अटकलों की वजह क्या?

RLD नेता जयंत के NDA में जाने की अटकलों का कारण आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सपा के साथ सीट बंटवारे पर बात न बनने को बताया जा रहा है. हालांकि RLD नेता ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है. RLD और समाजवादी पार्टी ने इसी साल 19 जनवरी को लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया था. गठबंधन के तहत RLD को सात सीटें दी गई थीं. जाट समुदाय को परंपरागत रूप से RLD का मुख्य वोट बैंक माना जाता है. ऐसे में गठबंधन के तहत उनके जाट बहुल लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की संभावना है, जिनमें मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, मथुरा, बागपत, अमरोहा और मेरठ शामिल हैं.

सपा के साथ लड़ा पिछला लोकसभा और विधानसभा चुनाव

समाजवादी पार्टी और RLD ने 2022 का विधानसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ा था. तब समाजवादी पार्टी ने 111 सीटें और RLD ने आठ सीटें जीती थीं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इन दोनों दलों ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन करते हुए चुनावी जंग लड़ी थी. उस समय RLD को गठबंधन के तहत मथुरा, बागपत और मुजफ्फर नगर की सीटें मिली थीं, लेकिन तीनों पर ही उसे हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में RLD के पास जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं था, लेकिन फिर भी समाज वादी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने में मदद की थी.

क्या 400 का आंकड़ा पार कर पाएगा NDA? संसद में पीएम मोदी ने की थी भविष्यवाणी

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget