एक्सप्लोरर

'ये उनके और पीएम मोदी के बीच का मामला, वही बताएंगे क्या हुआ', जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर बोले खरगे

Jagdeep Dhankhar Resignation: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि राज्यसभा के सभापति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान धनखड़ ने लगातार सरकार का पक्ष लिया.

जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद से देश में राजनीति जोरों पर है. इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार (27 जुलाई 2025) को बताया कि यह उनके (धनखड़) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच का मामला है. उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति हमेशा सरकार के पक्ष में थे.

खरगे ने धनखड़ पर लगाया सरकार का पक्ष लेने का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पूछा कि क्या किसानों के पक्ष में बोलने के लिए धनखड़ को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था? उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा के सभापति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान धनखड़ ने लगातार सरकार का पक्ष लिया और विपक्ष को प्रमुख मुद्दे उठाने का मौका नहीं दिया.

धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने को लेकर उन्होंने कहा, "हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. यह धनखड़ और मोदी के बीच का मामला है. उन्हें बताना चाहिए कि क्या हुआ था? जब हमने गरीबों, महिलाओं, दलितों और वंचितों के खिलाफ अत्याचारों और हिंदू-मुस्लिम झड़पों जैसी घटनाओं से संबंधित मुद्दों को नोटिस देकर उठाने की कोशिश की तो उन्होंने हमें मौका नहीं दिया."

धनखड़ के इस्तीफे पर क्या बोले खरगे?

जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की शाम अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गईं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में धनखड़ ने कहा कि वह स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं.

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष को बदलने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में खरगे ने कहा, ‘‘ये सारी बातें अभी नहीं कही जा सकतीं... बाद में बोलेंगे.’’ वर्तमान में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार विस्तारित कार्यकाल के लिये कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष पद पर हैं. राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर उन्हें बदलने की आवाज उठ रही है, क्योंकि वह दो प्रमुख पदों पर हैं.

ये भी पढ़ें : 'ॐ नमः शिवाय सुनता हूं तो खड़े हो जाते हैं रोंगटे', चोल सम्राट के जयंती कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget