एक्सप्लोरर

Ghulam Nabi Azad Resigns: गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर कांग्रेस बोली- पद्म विभूषण, फिर मकान का एक्सटेंशन…यह संयोग नहीं सहयोग है!

Ghulam Nabi Azad News: पूर्व सासंद संदीप दीक्षित ने आजाद को पत्र लिखकर कहा कि उनका पत्र पढ़ने के बाद हताशा और महसूस होती है.

Congress Reaction On Ghulam Nabi Azad Resignation: वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के कांग्रेस (Congress) से इस्तीफा देने के बाद से पार्टी के भीतर बैठकों का दौर जारी है. आजाद का इस तरह से पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भेजे अपने त्यागपत्र में अपनी नाराजगी भी जाहिर की है.

बता दें कि आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वह काफी लंबे समय से कांग्रेस की नीतियों से नाराज चल रहे थे. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे पांच पेजों के त्यागपत्र में कहा कि वह भारी मन से यह कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा से पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाली जानी चाहिए थी. 

गुलाम नबी आजाद का इस्तीफा दुख की बातः अजय माकन

आजाद के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस के भीतर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है. कुछ लोग आजाद के बीजेपी (BJP) में शामिल होने का भी दावा कर रहे हैं. इन सब के बीच कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन (Ajay Makan) ने कहा कि पहले हम शराब नीति और दिल्ली सरकार पर पीसी करनी थी, लेकिन उसे पहले आजाद साहब की चिट्ठी और इस्तीफे की खबर देखी. उन्होंने कहा आजाद साहब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और कई पदों पर रहे, लेकिन दुख की बात है कि जब सोनिया और राहुल गांधी संगठन, महंगाई और ध्रुवीकरण पर लड़ाई लड़ रहे है. ऐसे समय पर छोड़ने का आजाद साहब ने फैसला किया है ये दुख की बात है. 

आजाद की चिट्ठी दुर्भाग्यपूर्णः जयराम रमेश

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने चिट्ठी पढ़ी है आजाद साहब की, ये दुर्भाग्यपूर्ण है. तब जब कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बीजेपी से लड़ रहे हैं. महंगाई, बेरोजगारी और ध्रुवीकरण के खिलाफ पूरी पार्टी इसकी तैयारी कर रही थी.

पार्टी ने इसे लेकर 22 प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का फैसला किया था और भारत जोड़ो यात्रा होनी थी. ऐसे समय जब हर कांग्रेस कार्यकर्ता इसे सफल बनाने में जुटा है, राहुल गांधी के साथ है तो ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें ये चिट्ठी पढ़नी पढ़ रही, जिसे मीडिया में रिलीज किया गया है.

आजाद की चिट्ठी पढ़ने से विश्वासघात का भाव आता हैः संदीप दीक्षित

आजाद के कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देने पर पूर्व सासंद संदीप दीक्षित (Sandeep Dixit) ने उन्हें पत्र लिखकर कहा कि उनका ‘‘आपका पत्र पढ़ने के बाद हताशा और दुर्भाग्यवश विश्वासघात का भाव देता है.’’ उन्होंने ‘जी 23’ के अतीत के कदमों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हमने पार्टी के भीतर सुधार का बैनर उठाया था, विद्रोह का नहीं.’’

दीक्षित ने पत्र में लिखा कि पार्टी छोड़ने से दुर्भाग्यवश उन नीतियों, व्यवस्था और व्यक्तियों को मजबूती मिलेगी जिनके चलते हमने पार्टी के भीतर सुधार के लिए पत्र लिखा था. पूर्व सांसद ने कहा कि आजाद के बिना कांग्रेस और कमजोर होगी, लेकिन आज त्यागपत्र लिखने वाले गुलाम नबी आजाद वह नहीं हैं जिन्होंने कभी ‘जी 23’ का पत्र लिखा था. 

इसे भी पढ़ेंः-

Ghulam Nabi Azad Resigns: गुलाम नबी कांग्रेस से 'आजाद', राहुल ने किया अपमानित, 5 पन्नों के खत में बयां किया दर्द

Laal Singh Chaddha: फिल्म के ओटीटी रिलीज के लिए आमिर खान को करना पड़ा समझौता? नेटफ्लिक्स के साथ हुई सिर्फ इतने पैसों की डील !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
CJP Protest LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget