एक्सप्लोरर

अब पीएम के पिता को लेकर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा-मोदी के पिता के बारे में कोई नहीं जानता

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता विलासराव मुत्तेमवार ने शनिवार को एक जनसभा के दौरान कहा, ‘आपके (मोदी के) प्रधानमंत्री बनने से पहले आपको जानता कौन था? अब भी आपके पिता का नाम कोई नहीं जानता.

नई दिल्लीः जैसे-जैसे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का दौर बीत रहा है नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है और इसी क्रम में एक-दूसरे पर व्यक्तिगत हमले भी किए जा रहे हैं. राज बब्बर और सीपी जोशी के बाद कांग्रेस के एक और नेता ने विवादित बयान देकर अपनी पार्टी के लिए मुश्किल पैदा कर दी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता विलासराव मुत्तेमवार ने शनिवार को राजस्थान में कांग्रेस की एक जनसभा के दौरान कहा, ‘आपके (मोदी के) प्रधानमंत्री बनने से पहले आपको जानता कौन था? अब भी आपके पिता का नाम कोई नहीं जानता, लेकिन हर कोई (कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी के पिता का नाम जानता है.’ मुत्तेमवार के इस बयान का वीडियो वायरल हो गया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सच है कि लोगों को राहुल गांधी के पिता के बारे में तो पता है, लेकिन मोदी के पिता के बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता. उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया राहुल गांधी की पिछली पीढ़ियों के बारे में जानती है, लेकिन कोई नहीं जानता कि मोदी के पिता कौन थे.’’ बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस सभा का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विलासराव मुत्तेमवार ने कैंपेनिंग के दौरान कहा “कौन जनता हैं मोदी के बाप को? राहुल गांधी के पिता तो राजीव थे, उनकी मां इंदिरा, उनके पिता नेहरु और उनके पिता मोतीलाल” कांग्रेस की वंशवादी विचारधारा का सबसे दयनीय चेहरा, पीएम के माता-पिता को लेकर बोलना शर्मनाक.. है उधर पीएम मोदी की मां पर की गई टिप्पणी के बाद अब उनके पिता पर दिए गए बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका जवाब मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार के दौरान दिया है. उन्होंने विदिशा में एक प्रचार रैली के दौरान कहा कि 'क्या कारण है कि आज मेरे पिता जी को भी घसीट के ले आए, जो 30 साल पहले दुनिया छोड़ कर चले गए हैं. और कांग्रेस के नामदार कहते हैं कि मोदी जी भी तो मेरे परिवार के लिए बोलते हैं. इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि हमने कभी किसी के परिवार पर व्यक्तिगत हमले नहीं किए. केवल उनके अतीत की आलोचना की. लेकिन कांग्रेस के नेता मेरे माता पिता पर व्यक्तिगत हमले क्यों कर रहे हैं. हालांकि विदर्भ क्षेत्र के रहने वाले विलासराव मुत्तेमवार ने कहा है कि सोशल मीडिया में साझा किए जा रहे वीडियो में छेड़छाड़ की गई है. उन्होंने कहा, ‘‘कल पार्टी की एक आंतरिक बैठक थी, जिस शख्स ने वीडियो शूट किया, उसने इससे छेड़छाड़ कर इसे इंटरनेट पर डाल दिया. पिछले दिनों अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर ने रुपए की गिरती कीमत की तुलना मोदी की मां की उम्र से की थी. बाद में कांग्रेस नेता सी पी जोशी ने मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती के बारे में जातिसूचक टिप्पणी की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget