एक्सप्लोरर

किन्हें 'INDIA' गठबंधन से निकालने की बात कर रही हैं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत?

INDIA Alliance: सुप्रिया श्रीनेत ने छोटे मन वालों को इंडिया गठबंधन से निकालने की बात ऐसे समय में की है, जब दो दिन बाद मुंबई में गठबंधन के घटक दलों की बैठक होने जा रही है.

INDIA Alliance: कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस को विपक्ष की धुरी बताया और छोटे मन वालों को गठबंधन से हटाने को कहा.

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "विपक्ष की धुरी कांग्रेस पार्टी है जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक है. इंडिया गठबंधन देश को बचाने का काम कर रहा है. इस गठबंधन में जिसका छोटा मन और जिसकी महत्वाकांक्षा है, उस पर चर्चा होनी चाहिए और उसको हटाना चाहिए."

मुंबई में होगी इंडिया गठबंधन की बैठक

इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितम्बर को होने वाली है. इस बैठक में गठबंधन के संयोजक के नाम का ऐलान होने की संभावना है. इसके अलावा गठबंधन का लोगो जारी किया जाएगा, लेकिन इसके पहले श्रीनेत के बयान ने राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है.

नीतीश कुमार ने दिया था बड़ा बयान

मुंबई की बैठक में मुख्य मुद्दा 2024 के चुनाव की रणनीति बनाना होगा, लेकिन सवाल इसके संयोजक को लेकर है. एनडीए खेमे की तरफ से कहा जा रहा है कि विपक्ष के पास दूल्हा नहीं है. दूल्हे के लिए लड़ाई हो जाएगी. चर्चा है कि नीतीश कुमार संयोजक के दावेदार हैं, लेकिन नीतीश ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.

रविवार (27 अगस्त) को एएनआई से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा, "मैं मुंबई बैठक में जा रहा हूं. मुझे व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए. मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं. मैं जा रहा हूं, कुछ और पार्टियां भी शामिल होने वाली हैं."

मुंबई बैठक में कुनबा बढ़ाने की तैयारी

मुंबई में होने वाली बैठक में कुछ नए दलों को भी शामिल किया जा सकता है. खबर है कि सीएम नीतीश कुमार ने हाल ही में शिरोमणि अकाली दल और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) से संपर्क किया है. मुंबई की बैठक में नीतीश कुमार इन दलों को साथ लाने का प्रस्ताव रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election: आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू को छोड़कर जगनमोहन के साथ क्यों खड़ी है बीजेपी? जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में प्रदर्शकारी, जनपथ पर कर रहे थे प्रोटेस्ट
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में प्रदर्शकारी, जनपथ पर कर रहे थे प्रोटेस्ट
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget