एक्सप्लोरर

'दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए', अडानी मामले पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

Adani Row: अडानी ग्रुप को लेकर अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए दावा किया कि ये ग्रुप दशकों से शेयरों के हेरफेर और धोखाधड़ी में शामिल रहा है.

Rahul Gandhi On Adani Row: अडानी ग्रुप के खिलाफ लगे धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. इस मुद्दे पर सोमवार (6 फरवरी) को भी संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ जिसके बाद कार्यवाही मंगलवार (7 फरवरी) तक के लिए स्थगित कर दी गई. इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोला है. 

राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि, "सरकार पूरी कोशिश करेगी कि संसद में अडानी मुद्दे पर कोई चर्चा न हो. सरकार नहीं चाहती कि अडानी के मामले पर संसद में चर्चा हो, वह डरी हुई है. सरकार को संसद में इस पर चर्चा की अनुमति देनी चाहिए. संसद में इस पर चर्चा हो, अडानी जी के पीछे कौन शक्ति है, देश को पता लगना चाहिए." 

"दूध का दूध पानी का पानी हो"

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि, "मैं सरकार के बारे में काफी समय से बोल रहा हूं कि 'हम दो, हमारे दो'. अब मोदी जी पूरी कोशिश करेंगे कि अडानी जी पर चर्चा न हो. उसका कारण है... कारण आप जानते हैं. मैं 2-3 साल से ये मुद्दा उठा रहा हूं. मैं चाहता हूं कि दूध का दूध पानी का पानी हो जाए. जो लाखों करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है उसके बारे में चर्चा हो." 

विपक्षी दलों ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने सोमवार को अडानी ग्रुप के खिलाफ लगाए गए आरोपों से जुड़े मामले को लेकर संसद भवन के परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया. विपक्ष ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच कराए जाने की मांग की. 

पीएम मोदी से मांगा जवाब

कांग्रेस (Congress) का कहना है कि इस मुद्दे पर सदन में चर्चा भी होनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) को जवाब देना चाहिए. बता दें कि, अमेरिका की शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने रिपोर्ट जारी करते हुए आरोप लगाया कि अडानी ग्रुप (Adani Group) शेयरों के हेरफेर और धोखाधड़ी में शामिल रहा है. हालांकि, अडानी ग्रुप की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है.

ये भी पढ़ें- 

'मुझे इतिहास के बारे में सिखाने...', मुशर्रफ वाले ट्वीट पर भड़के शेखावत को शशि थरूर की नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'

Embed widget