एक्सप्लोरर

G-20 Summit: 'कोई भी पीएम होता फिर भी भारत ही करता...', कांग्रेस का जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर केंद्र पर हमला

Congress On G20 Summit: कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को जी-20 शिखर सम्मेलन के नाम पर मूर्ख बनाने का काम किया जा रहा है.

Pawan Khera On PM Modi: कांग्रेस लगातार जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. इसे लेकर अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जी-20 एक रोटेशनल प्रेसीडेंसी है, इस वक्त जी-20 का अध्यक्ष भारत ही रहता, चाहे पीएम कोई और भी क्यों न होता.

दरअसल, जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9-10 सितंबर को दिल्ली में होगा. इसे लेकर राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "वह (पीएम मोदी) भूल जाते हैं कि यह (जी20) एक रोटेशनल प्रेसीडेंसी है. ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि वह प्रधानमंत्री हैं. कोई भी पीएम होता अभी, भारत ही जी20 का अध्यक्ष होता. अगर वह सोचते हैं कि भारत के लोग मूर्ख हैं तो वह गलत हैं.'' 

कांग्रेस का गंभीर आरोप 

इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने दावा करते हुए कहा था कि जी-20 इसलिए कराया जा रहा है ताकि जनता का जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके. उन्होंने कहा, "हमें याद रखना चाहिए कि इसी नई दिल्ली में 1983 में 100 से ज्यादा देशों का गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन और उसके बाद राष्ट्रमंडल देशों का शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है, लेकिन तब की सरकार ने चुनावी फायदे के लिए उन मौकों का इस्तेमाल नहीं किया."

जोरों पर जी-20 की तैयारियां 

बता दें कि, दिल्ली (Delhi) में होने जा रहे G-20 सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं. सम्मेलन के दौरान कई रास्तों को बंद किया जाएगा तो वहीं प्रगति मैदान इलाके को 'नो एंट्री जोन' में तब्दील करने का फैसला लिया गया है. G-20 के दौरान कार्यक्रम और वीआईपी मेहमानों का ज्यादातर मूवमेंट नई दिल्ली के क्षेत्रों में ही होगा.

ये भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge targets KCR: ‘इंडिया’ गठबंधन से KCR का हुआ मोहभंग! खरगे बोले- सेक्युलर होने की बात कह बीजेपी का थामा हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget