एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: बयानों पर नवजोत सिद्धू की सफाई, कहा- दोषियों को चौराहे पर मिले सजा लेकिन युद्ध न हो

Pulwama Attack: नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को और आज पंजाब में शहीदों के परिजनों से मुलाकात की. पुलवामा के 40 शहीदों में चार पंजाब से हैं. शहीदों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.

चंडीगढ़: पुलवामा आतंकवादी हमले पर अपनी टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सफाई दी है. उन्होंने साफ-साफ कहा कि पुलवामा हमले में जो दोषी हैं उन्हें ऐसी सजा मिले कि दुनिया इसे एक नज़ीर की तरह पेश करे. सिद्धू ने कहा कि दोषियों को चौराहे पर सजा मिलनी चाहिए. हालांकि उन्होंने युद्ध नहीं करने की पैरवी की.

'कुछ लोगों के कृत्य के लिए क्या पूरे देश को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है' वाले बयान पर सिद्धू ने कहा कि कोई भी नहीं हो सकता जिसे देश से प्यार नहीं हो. पंजाब के गर्धीवाला में उन्होंने आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''कोई बुजदिल अगर पीठ पीछे गोली मारता है तो उसे खत्म कर दो, उसे चौराहे पर सजा दो. ऐसा एक उदाहरण पेश करो कि कोई ऐसी घिनौनी हरकत न करे.''

सिद्धू ने मैथिलीशरण गुप्त की कविता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, '''जो भरा नहीं है भावों से. बहती जिसमें रसधार नहीं. वह हृदय नहीं है पत्थर है. जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं.' और हमें भी है. क्या लड़ाई दो साल के बच्चों से हो सकती है. किसी मेहनती से सिख की लड़ाई हो सकती है? किसी 90 साल के बुजुर्ग से हमारी लड़ाई हो सकती है? मरता कौन है और करता कौन है? जो करता है वह खुला घूमता है. उसे किसने रिहा किया था? जो दोषी है उसे सजा दो. लेकिन मैं यह हजार बार कहूंगा की युद्ध नहीं हो. मेरी दुश्मनी दो साल के बच्चों से नहीं है.''

नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को और आज पंजाब में शहीदों के परिजनों से मुलाकात की. पुलवामा के 40 शहीदों में चार पंजाब से हैं. शहीदों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.

आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिसमें उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर कहा था कि कुछ लोगों के कृत्य के लिए क्या पूरे देश को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है.

सिद्धू के सहारे परेश रावल का कांग्रेस पर तंज, कहा- सोनी टीवी सोनिया गांधी से ज्यादा समझदार

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू से सोनी टीवी ने कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया है. सिद्धू द कपिल शर्मा शो में लंबे समय से जज की भूमिका में रहे हैं. शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सिद्धू को निष्कासित करने की मांग की.

नवजोत सिद्धू ने शनिवार को कहा था, ‘‘ जब एक सियासतदान दौरे पर होता है तो पूरे शहर को बंद कर दिया जाता है, लेकिन जब तीन हजार जवान जा रहे थे तो उचित सुरक्षा इंतजामों का ख्याल क्यों नहीं रखा गया?’’ सिद्धू ने कहा, ‘‘ इसका स्थायी हल होना चाहिए. क्यों हमारे जवान हमेशा अपनी जान गंवाते हैं? इसके लिए कुछ उपाय किये जाने चाहिए ताकि यह दोबारा नहीं हों.’’

पुलवामा हमला: PM मोदी बोले- जो आग आपके दिल में लगी है वही मेरे अंदर भी धधक रही है

सिद्धू ने कहा, ‘‘ जब वह (मोदी) पाकिस्तान से लौटे तो पठानकोट आतंकवादी हमला हुआ. जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वहां गए तो करगिल हुआ. जब मैं वहां से लौटा तो उन्होंने करतारपुर का समर्थन किया. उस वक्त लोग मुझ पर हंसे और यही लोग वहां गए थे.’’ सिद्धू ने कहा, ‘‘ मेरे बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया. सिर्फ एक लाइन दिखाई गई. यह (बयान) पूरा नहीं दिखाया गया क्योंकि बहुत सारे लोग डरते हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget