एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता मुरलीधरन की शशि थरूर को सलाह- आपके पास दो रास्ते या तो पार्टी छोड़कर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य दलों के नेताओं की प्रशंसा करने के शशि थरूर के मकसद के बारे में पूछे जाने पर मुरलीधरन ने कहा कि वह कांग्रेस नेताओं को छोड़कर सभी की प्रशंसा करते हैं.

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य शशि थरूर अपने कृत्यों के कारण लगातार कांग्रेस की केरल इकाई की कड़ी आलोचना का सामना कर रहे हैं, जिसने पार्टी को मुश्किल स्थिति में ला खड़ा किया है.

आपातकाल को लेकर इंदिरा गांधी की आलोचना वाला उनका लेख एक मलयालम दैनिक में प्रकाशित होने के एक दिन बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन ने शुक्रवार (11 जुलाई, 2025) को तिरुवनंतपुरम के सांसद पर तीखा हमला बोला और उनसे आग्रह किया कि अगर वह कांग्रेस के भीतर लाचार महसूस करते हैं तो उन्हें स्पष्ट राजनीतिक रास्ता चुनना चाहिए.

मुरलीधरन ने संसद और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में शशि थरूर की मौजूदा दोहरी भूमिका का जिक्र करते हुए कहा, 'उनके सामने दो रास्ते हैं.' उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अगर मतभेद हैं तो पार्टी के भीतर उन्हें व्यक्त करने की गुंजाइश है, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि वे वर्तमान व्यवस्था में बने रहने में असमर्थ हैं, तो उन्हें सौंपे गए पदों से हट जाना चाहिए और अपनी पसंद का राजनीतिक मार्ग चुनना चाहिए.

उन्होंने कहा कि शशि थरूर कार्यसमिति के सदस्य और पार्टी की ओर से नियुक्त स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं. वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें अपनी संसदीय जिम्मेदारियों और पार्टी के काम, दोनों पर ध्यान केंद्रित करके आगे बढ़ना चाहिए.

मुरलीधरन ने कहा, 'जिन मुद्दों पर उनकी राय अलग है, वे उन्हें पार्टी के दायरे में रहकर व्यक्त कर सकते हैं.' उन्होंने कहा, 'लेकिन अगर उन्हें मौजूदा हालात में इस हद तक घुटन महसूस हो रही है कि वे आगे पद पर बने नहीं रह सकते, तो उन्हें पार्टी की ओर से सौंपे गए पदों को छोड़ देना चाहिए और अपनी पसंद का राजनीतिक रास्ता चुनना चाहिए.'

मुरलीधरन ने इस बात पर जोर दिया कि इन दो उपलब्ध विकल्पों से हटकर कोई अन्य रास्ता चुनने से शशि थरूर की अपनी राजनीतिक पहचान प्रभावित होगी. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करना पार्टी और शशि थरूर दोनों के लिए नुकसानदेह होगा.

उन्होंने कहा, 'अगर वे ऐसे रास्ते पर आगे बढ़ते हैं जो दोनों में से किसी से भी मेल नहीं खाता, तो यह उनकी व्यक्तिगत पहचान को प्रभावित करने वाला मामला बन जाता है. यह पार्टी और उनके, दोनों के लिए नुकसानदेह होगा इसलिए एक सहकर्मी के तौर पर मैं उनसे यही कहना चाहता हूं कि उन्हें दोनों में से एक रास्ता चुनना होगा.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य दलों के नेताओं की प्रशंसा करने के शशि थरूर के मकसद के बारे में पूछे जाने पर मुरलीधरन ने कहा कि तिरुवनंतपुरम के सांसद कांग्रेस नेताओं को छोड़कर सभी की प्रशंसा करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget