एक्सप्लोरर

गोवा विधानसभा से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस नेता मडकाईकर

पणजी: गोवा में डोबलिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक मौविन गोडिन्हो के कांग्रेस छोड़ने के कुछ ही दिनों बाद पार्टी विधायक पांडुरंग मडकाइकर ने आज गोवा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया जो कि गोवा में होने जा रहे चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक और झटका है. अपना इस्तीफा देने के कुछ ही समय बाद मडकाइकर बीजेपी में शामिल हो गए.

राज्य विधानमंडल के सचिव नीलकांत सुभेडकर ने कहा, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष इस्तीफा पेश किया गया जिन्होंने इसे स्वीकार कर लिया.’’ कुम्भरजुआ विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे और राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री रहे मडकाइकर मौविन गोडिन्हो के बाद ऐसे दूसरे कांग्रेस विधायक हैं जिन्होंने गोवा विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी छोड़ी.

राज्य विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद 16 दिसंबर को गोडिन्हो ने कांग्रेस छोड़ दिया और औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो गए. अपने इस्तीफे के बाद मडकाइकर मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए.

बीजेपी गोवा इकाई के प्रमुख विनय तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मडकाइकर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के लिए फॉर्म भरा है.’’ बहरहाल, तेंदुलकर ने इस बात की घोषणा से इनकार किया कि मडकाइकर अगले साल के शुरू में गोवा विधानसभा चुनावों में क्या पार्टी टिकट पर कुम्भरजुआ से चुनाव लड़ेंगे या नहीं.

मडकाइकर ने कहा, ‘‘कांग्रेस में मैं खुश नहीं था. कांग्रेस राज्य नेतृत्व पूरी तरह से नाकाम है.’’ उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है और इसी कारण उन्होंने यह फैसला किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget