एक्सप्लोरर

रेनकोट वाले बयान पर पीएम मोदी के खिलाफ राज्यसभा में नारेबाजी, माफी की मांग

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर की गई टिप्पणी को लेकर पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है. विपक्ष ने फैसला किया है कि प्रधानमंत्री जब भी सदन में आएंगे, उन्हें बोलने नहीं दिया जाएगा.पीएम मोदी की तरफ से मनमोहन पर दिए गए बयान पर आज राज्यसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की.

LIVE UPDATES-

  • पीएम मोदी की तरफ से मनमोहन पर दिए गए बयान पर आज राज्यसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही पहले 12 तक और उसके बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
  • विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री मोदी मनमोहन सिंह पर अपनी रेनकोट वाली टिप्पणी वापस लें और माफी मांगें. विपक्ष प्रधानमंत्री की टिप्पणी की सदन की कार्यवाही से निकालने की मांग भी कर रहा है.
  • प्रधानमंत्री के राज्यसभा में दिए रेनकोट वाले बयान से कांग्रेस पहले से भड़की हुई थी. अब पूरा विपक्ष उसके साथ आ गया है. वहीं कल देर रात कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाना, डॉ. मनमोहन सिंह ही जानते हैं-पीएम

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ''प्रधानमंत्री ने किसी और तुलना में कहीं ज्यादा खुद ही पद की गरिमा की गिराई है, आज के घटनाक्रम दुखद, स्पष्ट रूप से शर्मनाक हैं.’

रेनकोट वाले बयान पर पीएम मोदी के खिलाफ राज्यसभा में नारेबाजी, माफी की मांग

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ''जब कोई प्रधानमंत्री अपने से पिछले और सीनियर नेता के बारे में ऐसा कहता है तो वह संसद और देश के गौरव को नुकसान पहुंचाता है.''

कल मोदी ने क्या कहा था

कल मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जारी बहस का जवाब देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था. पीएम मोदी ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को घेरते हुए कहा था, ‘’बाथरूम में रेन कोट पहनकर नहाना ये कला तो डॉक्टर साहब ही जानते हैं और कोई नहीं जानता.’’ मनमोहन पर मोदी के इसी वार से कांग्रेस तिलमिला गई है.

पीएम मोदी के भाषण के दौरान नींद ने की रक्षा मंत्री पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'

मोदी ने कहा, ‘’पिछले 30-35 साल भारत के आर्थिक निर्णयों में उनकी अहम भूमिका रही है. हिंदुस्तान के 70 साल में आधा समय एक ही व्यक्ति का दबदबा रहा. कितने घोटालों को बात आयी. इतना सारा हुआ, उन पर एक दाग नहीं लगा. बाथरूम में रेन कोट पहनकर नहाना ये कला तो डॉक्टर साहब ही जानते हैं और कोई नहीं जानता.’’

बयान के बाद कांग्रेस ने किया सदन से वॉकआउट

फटाफट पढ़ें राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण की 20 बड़ी बातें

मोदी के इस बयान के बाद कांग्रेस हंगामा करने लगी और सदन से वॉकआउट कर दिया. कांग्रेस और बीजेपी की ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी क्योंकि, कांग्रेस अब संसद में पीएम मोदी के भाषण का बहिष्कार करेगी. मनमोहन पर मोदी ने वार कर पुराना हिसाब चुकता किया है. राज्यसभा में ही मनमोहन ने नोटबंदी को संगठित लूट बताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget