एक्सप्लोरर

मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी: सोमवार सुबह कांग्रेस बनाएगी रणनीति, शाम को विपक्ष की बैठक

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक में सरकार से पूछे जाने वाले सवाल तय होंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से उम्मीद है कि इस बार सदन चलने दें.

नई दिल्लीः बुधवार 18 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के बेहद हंगामेदार होने के आसार हैं. इसको लेकर विपक्ष अपनी रणनीति बना रहा है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महिला सुरक्षा, मॉब लिंचिंग आदि मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है. इसको लेकर सोमवार सुबह साढ़े दस बजे सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी की स्ट्रेटेजी ग्रुप यानी रणनीति समूह की बैठक है. वहीं विपक्षी पार्टियों के नेता संसद भवन में शाम छः बजे बैठक करेंगे. कांग्रेस की बैठक में राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन के चुनाव को लेकर कांग्रेस का रुख साफ हो सकता है. कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक में सरकार से पूछे जाने वाले सवाल तय होंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से उम्मीद है कि इस बार सदन चलने दें. प्रधानमंत्री को हमारी पेशकश है कि जो बातें कल और आज बाहर बोले हैं वो सदन के भीतर बोलें. आनंद शर्मा ने देश में बढ़ रही लिंचिंग के मुद्दे पर नियम 267 के तहत काम रोको का नोटिस दिया है. जिस तरह पिछले दिनों मोदी मंत्रिमंडल के सदस्य जयंत सिन्हा ने लिंचिंग के आरोपियों का स्वागत किया उसको लेकर कांग्रेस सरकार से जवाब मांगेगी. महिला सुरक्षा के मुद्दे पर महिला कांग्रेस संसद के बाहर प्रदर्शन की तैयारी कर रही है. टकराव का एक मुद्दा तीन तलाक बिल भी बनेगा. शनिवार को आजमगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह कांग्रेस पर तीन तलाक बिल को अटकाने का आरोप लगाया था उस मुद्दे पर भी कांग्रेस आक्रामक रुख अख्तियार करने वाली है. पार्टी नेता आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस तीन तलाक की प्रथा के खिलाफ है. बिल को सिलेक्ट कमिटी में भेजने की पहल खुद सरकार की तरफ से की गई. ऐसा इसलिए भी किया जाता है ताकि कानून में कोई त्रुटि ना रहे. लेकिन प्रधानमंत्री ने यह कह कर कि 'कांग्रेस कानून पास नहीं होने दे रही' गलतबयानी की है. यह सदन की अवमानना है. हम इस पर उनसे जवाब मांगेंगे. आनंद शर्मा ने ये भी कहा कि केवल मुस्लिम महिलाओं की बजाय मोदी को महिला सुरक्षा की बात करनी चाहिए. जिस उत्तर प्रदेश में मोदी भाषण दे रहे थे, वहां आए दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए हमलों के पलटवार में आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मोदी जी विकास के लिए नहीं, चुनाव प्रचार के लिए जुटे हैं. वो दुष्प्रचार कर रहे हैं, अस्वस्थ मानसिकता का शिकार हैं. उन्होंने पीएम पद की गरिमा को बार बार चोट पहुंचाई है। वो 2014 की वादाखिलाफी का जवाब दें, आगे के वायदे ना बताएं. उन्होंने आरोप लगाया कि हर चुनाव के पहले पीएम बंटवारे की राजनीति करते हैं. एक अखबार की रिपोर्ट के हवाले से कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी कह कर मोदी द्वारा निशाना साधने पर आनंद शर्मा ने जवाब दिया कि आज़ादी की लड़ाई में शामिल कांग्रेस को मुस्लिम पार्टी कहना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता. गांधी, नेहरू, मौलाना आज़ाद जैसे अध्यक्ष कांग्रेस में रहे. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हर देशवासी की पार्टी है, जो विविधता भरे देश में सबका प्रतिनिधित्व करती है. यानी साफ है कि संसद सत्र के शुरू होने से पहले सरकार और विपक्ष आमने-सामने है. तेलगुदेशम पार्टी और वाई.एस.आर. कांग्रेस जैसी पार्टियां भी अपनी मांगों को लेकर हंगामा कर सकती है. कुल मिला कर आसार यही हैं कि बजट सत्र की तरह ही मानसून सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget