एक्सप्लोरर

134वां वर्षगांठ मना रही है कांग्रेस, राहुल गांधी ने फहराया झंडा, केक काटकर मनाया जश्न

कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, संगठन महासचिव अशोक गहलोत और कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

नई दिल्लीः भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज अपना 134वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचकर झंडा फहराया. इस दौरान वहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता भी वहां मौजूद थे. पार्टी की वर्षगांठ को लेकर कांग्रेस दफ्तर में केक काटा गया. कांग्रेस कार्यालय में इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने मिलकर केक भी काटा और जश्न मनाया.

कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, संगठन महासचिव अशोक गहलोत और कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

कार्यक्रम के बाद अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, ''133 साल पहले आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा जनांदोलन शुरू हुआ था. इसके बाद से यह आंदोलन राष्ट्र निर्माण के प्रति खुद को समर्पित रखे हुए है." उन्होंने कहा, 'इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की वे खुद इतिहास बन गए. यह आंदोलन कांग्रेस है.'

बता दें कि आज ही के दिन साल 1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी. पार्टी के पहले अध्यक्ष एओ ह्यूम थे. देश की आजादी में कांग्रेस ने अहम भूमिका अदा की थी. आजादी के बाद कांग्रेस के कई बड़े नेता देश के प्रधानमंत्री भी बने.

फिलहाल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हैं. राहुल गांधी, नेहरू परिवार की पांचवे ऐसे शख्स हैं जो अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे हैं. राहुल गांधी से पहले जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी भी कांग्रेस अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठ चुके हैं.

आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष आचार्य कृपलानी बने थे. आजाद भारत के पहले आम चुनाव में कांग्रेस जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व मैदान में उतरी और जबरदस्त जीत हासिल की थी. महात्मा गांधी, मोतीलाल नेहरू, मदन मोहन मालवीय और सुभाष चंद्र बोस जैसे नेता भी पार्टी का नेतृत्व कर चुके हैं.

तीन तलाक बिल लोकसभा में पास, अमित शाह बोले- मुस्लिम महिलाओं से अन्याय के लिए कांग्रेस माफी मांगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget