एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने फंड के लिए बनाया पोर्टल, बीजेपी को जा रहा पैसा, जानें कैसे हुआ खेल

कांग्रेस ने फंडिंग के लिए डोनेशन फोर देश कैंपेन की शुरुआत की है, जिसके जरिए पार्टी के समर्थक उसके लिए दान कर सकते हैं. 138, 1380, 13,800 रुपये और अन्य अमाउंट दान करने के लिए लोगों के आमंत्रित किया .

कांग्रेस ने सोमवार (18 दिसंबर) को क्राउड फंडिंग के लिए डोनेट फोर देश कैंपेन का शुभारंभ किया. कैंपेन के तहत बनाए गए पोर्टल में बड़ा खेल हो गया है. हुआ ये कि पोर्टल पर फंडिंग के लिए जब कोई जाता है तो यह पेज फंडिंग के लिए भारतीय जनता पार्टी के डोनेशन पेज पर रिडायरेक्ट हो जाता है. कल पार्टी ने डोनेशन को बढ़ावा देने के मकसद से डोनेट फोर देश कैंपेन की शुरुआत की थी ताकि समर्थक पार्टी के लिए फंडिंग करें. पार्टी ने इसके लिए 138, 1380, 13,800 रुपये और इसी तरह और दान देने के लिए समर्थकों आमंत्रित किया था. 

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस समर्थकों को donateinc.in से डोनेशन के लिए आमंत्रित किया था. हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने donatefordesh.org और donatefordesh.com जैसे पोर्टल भी शेयर किए हैं. इन एड्रेस पर जब कोई विजिट करता है तो यह यूजर को बीजेपी और ऑपइंडिया के डोनेशन पेज पर ले जाते हैं.

donatefordesh.org बीजेपी के डोनेशन पेज और donatefordesh.com ऑपइंडिया के डोनेशन पेज पर रिडायरेक्ट हो जाता है. वहीं, donatefordesh.in पर विजिट करने पर जवाहर लाल नेहरू के प्रोफेसर आनंद रंगनाथन के उस ट्वीट पर रिडायरेक्ट हो जाता है, जिसमें उन्होंने अपनी किताब 'हिंदूज इन हिंदू राष्ट्र' को लेकर पोस्ट किया है. ये तीनों वेबसाइट स्पष्ट रूप से खुद को बीजेपी, ऑपइंडिया और रंगनाथन के ट्विटर पेज से लिंक बताती हैं, जबकि कांग्रेस या उसके कैंपेन का कोई जिक्र नहीं है.

कैसे हुआ खेल
माना जा रहा है कि कांग्रेस ने कैंपेन लॉन्च करवाने से पहले डोमेन बुक नहीं करवाया, लेकिन बीजेपी ने उसे तुरंत रजिस्टर करवा लिया. इससे हुआ ये कि donatefordesh.org पर क्लिक करने पर बीजेपी का पेज खुल गया और donatefordesh.com को ऑपइंडिया ने रजिस्टर करा लिया था इसलिए जब इस पर क्लिक किया गया तो यह ऑपइंडिया पर पहुंच गया. अब कांग्रेस की तरफ से स्थिति साफ करते हुए अजय माकन ने बताया कि पार्टी के अभियान का लिंक- donateinc.net या inc.in हैं.

बीजेपी ने बोला हमला
बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस की प्रवक्ता का जिक्र करते हुए कहा, 'कृपया कांग्रेस के डोनेट फोर देश घोटाले की विफलता के लिए उनको दोष न दें. उन्हें न सिर्फ राहुल गांधी से कम बुद्धिमान दिखना है बल्कि साबित भी करना है. डोमेन की तो बात ही छोड़िए, कांग्रेस ने एसएम खातों को भी ब्लॉक नहीं किया. उदाहरण के लिए @donatefordesh देखें. और ये देश चलाना चाहते हैं.' हालांकि, अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में प्रवक्ता का नाम नहीं लिया.

यह भी पढ़ें:-
'इंडिया का संयोजक होना चाहिए', गठबंधन के पीएम फेस को लेकर मीटिंग से पहले उद्धव ने जानें और क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget