एक्सप्लोरर

कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- अमित शाह के बयान से पैदा हुआ डर

प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया था कि विपक्षी दलों की ओर से देश में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों को नकार दिया है. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि एनआरसी और नागरिकता कानून के मुद्दे पर डर का माहौल गृह मंत्री अमित शाह के बयान ने पैदा किया है. इससे पहले मोदी ने आरोप लगाया था कि विपक्षी पार्टियां नागरिकता कानून और एनआरसी के मुद्दे पर देश में अस्थिरता और डर का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही है.

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, ''गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों सदनों में कहा था कि नागरिकता कानून के बाद एनआरसी को लाया जाएगा. इसी बयान के बाद ही देश में डर का माहौल पैदा हुआ है. डर का माहौल पैदा करने के लिए सरकार ही जिम्मेदार है.''

डिटेंशन कैंप पर कही गई मोदी की बात पर आनंद शर्मा ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, ''देश में डिटेंशन कैंप हैं और उनमें लोगों को रखा जा रहा है. डिटेंशन कैंप में ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने हमारे के लिए कारगिल की लड़ाई में हिस्सा लिया. मीडिया ने भी इस बात को दिखाया है.'' इससे पहले पीएम मोदी ने दावा किया था कि देश में कोई डिटेंशन कैंप नहीं बनाया गया है.

आनंद शर्मा ने आगे कहा, ''इंटरनेशनल मीडिया ने भारत में मौजूद डिटेंशन सेंटर पर फिल्म बनाई है. उसमें दिखाया गया है कि किस तरह से असम में पांच कमरों में 600 लोगों को रखा गया है. बच्चों को मां से अलग कर दिया गया है. परिवार के लोग अलग हैं.''

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जल्दबाजी में सरकार ने देश में डर का माहौल पैदा किया है. आनंद शर्मा ने कहा, ''जो स्थिति पैदा हुई है उसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है. देश की इस स्थिति को सरकार को समझना चाहिए.'' आनंद शर्मा ने कांग्रेस द्वारा किसी भी हिसंक प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेने का दावा किया है.

ममता बनर्जी ने कहा- पीएम मोदी ने NRC पर सार्वजनिक रूप से गृह मंत्री से अलग बयान दिया

आनंद शर्मा ने कहा, ''सरकार पर जो भी लोग सवाल खड़े करते हैं उन्हें देश के खिलाफ बता दिया जाता है. यह भारती लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. पीएम मोदी और उनके मंत्रियों को इस बात से बचना चाहिए.'' आनंद शर्मा ने कहा कि इस समय भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत काफी खराब और इस वक्त सिर्फ उसके बारे में बात होनी चाहिए, लेकिन सरकार की कोशिश मुद्दे भटकाने की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget