एक्सप्लोरर

Delhi Ordinance: क्या सुलझेगा AAP और कांग्रेस के बीच अध्यादेश वाला पेंच? विपक्ष की बैठक को लेकर आया ये अपडेट

Opposition Parties Meeting: अरविंद केजरीवाल ने पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में भी केंद्र के अध्यादेश का मुद्दा उठाया था. उन्होंने इस मामले पर कांग्रेस से रुख साफ करने को कहा है.

Congress On Delhi Ordinance 2023: दिल्ली में लाए गए केंद्र के अध्यादेश पर आम आदमी पार्टी (AAP) को कांग्रेस (Congress) का साथ मिल सकता है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस 16 जुलाई को केंद्र के अध्यादेश का विरोध करने का ऐलान कर सकती है. कांग्रेस ने 16 जुलाई को संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई है. जिसके बाद पार्टी अपना रुख साफ कर सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से अध्यादेश का विरोध करने का ऐलान करने के बाद अरविंद केजरीवाल बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हो सकते हैं. बीते मई के महीने में केंद्र सरकार ने दिल्ली में ग्रुप-ए अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण गठित करने के लिए एक अध्यादेश जारी किया था. 

आप कर रही केंद्र के अध्यादेश का विरोध

केंद्र के इस अध्यादेश से कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पुलिस, कानून-व्यवस्था और भूमि को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली सरकार को सौंप दिया था. आम आदमी पार्टी इस अध्यादेश का पुरजोर विरोध कर रही है. केजरीवाल सरकार का आरोप है कि ये अध्यादेश असंवैधानिक है और केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी नहीं मान रही है. 

विपक्षी नेताओं से मिले अरविंद केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए विपक्ष के कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. उन्होंने बीते दिनों बिहार के सीएम नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, एनसीपी चीफ शरद पवार, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन समेत कई नेताओं से मुलाकात की है. लगभग सभी नेताओं ने उनका समर्थन करने की बात कही. 

कांग्रेस से भी मांगा था समर्थन

अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर समर्थन के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी से भी मिलने का समय मांगा था. हालांकि ये मुलाकात नहीं हो पाई. 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में भी सीएम केजरीवाल ने ये मुद्दा उठाया था और कांग्रेस से इसपर रुख साफ करने को कहा था. 

आप को कांग्रेस ने दिया बैठक का निमंत्रण

कांग्रेस की अध्यक्षता में विपक्षी दलों की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होनी है. आम आदमी पार्टी को विपक्षी पार्टियों की इस दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस से निमंत्रण भी मिला है. जिसपर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि कांग्रेस की तरफ से हमें बैठक के लिए निमंत्रण मिला है. अगर अध्यादेश पर कांग्रेस अपना रुख साफ नहीं करती है तो हमारी पार्टी विपक्ष की बैठक में शामिल होने पर विचार करेगी.

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra Congress Meeting: दल-बदल के खतरे के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में बैठक, राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget