लोकसभा चुनाव में हार पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने 31 मई को बुलाई विपक्षी पार्टियों की बैठक
बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों में कथित विसंगतियों के मुद्दे पर भी चर्चा की जा सकती है. संसद का सत्र छह जून से शुरू होने की संभावना है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों में हार का सामना करने के बाद कांग्रेस ने अपनी हार के संभावित कारणों पर चर्चा करने के लिए 31 मई को संसद में विपक्षी दलों की एक बैठक बुलाई है. विपक्षी पार्टियां संसद सत्र के लिए अपनी रणनीति पर भी विचार-विमर्श कर सकती हैं. संसद का सत्र छह जून से शुरू होने की संभावना है.
बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों में कथित विसंगतियों के मुद्दे पर भी चर्चा की जा सकती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे और इसके अगले दिन कांग्रेस ने यह बैठक बुलाई गई है. लोकसभा में कांग्रेस का नेता चुनने के लिए आगामी एक जून को पार्टी संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है.
इस बीच कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नाराजगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश पर जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर राहुल से इस्तीफा वापस लेने की मांग कर रहे हैं.
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शरीक नहीं होंगे नवीन पटनायक
यह भी देखें
Source: IOCL
























