एक्सप्लोरर

'युवा, किसान और गरीब...हर किसी के साथ BJP ने किया अन्याय', झारखंड में न्याय यात्रा लेकर पहुंचे राहुल का सरकार पर हमला

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल, बिहार होते हुए झारखंड पहुंच गई है. अभी राहुल की यात्रा गोड्डा में है, जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया है.

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि बीजेपी देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है और हम लोगों को एकजुट करने का काम कर रहे हैं. दरअसल, राहुल कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर झारखंड पहुंच गए हैं. उन्होंने गोड्डा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि देश में युवाओं, किसानों और कमजोर वर्ग के साथ अन्याय किया जा रहा है. उनकी झारखंड यात्रा का आज (3 फरवरी) दूसरा दिन है. 

राहुल गांधी ने कहा, 'बीजेपी देश में नफरत फैला रही है. इस यात्रा का मकसद इस नफरत को खत्म करना है. हम इसके खिलाफ यहां यात्रा लेकर आए हैं. हम सभी को एकजुट करना चाहते हैं.' राहुल ने कहा, 'बीजेपी एक जाति को दूसरी जाति से लड़ा रही है. एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रही है. हम यहां पर सभी को एकजुट करने आए हैं. पूरे देश में गरीबों और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है. युवाओं के साथ, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है.'

देश में सिर्फ अडानी के साथ हो रहा न्याय: राहुल गांधी

अडानी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए राहुल ने कहा, 'अगर भारत में अडानी नाम लिया जाता है, तो लोग कुछ सेकेंड के भीतर ही समझ जाते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके कैपिटल हैं.' उन्होंने कहा, 'हम लोग भूमि न्यायाधिकरण विधेयक लाए. प्रधानमंत्री मोदी ने भूमि न्यायाधिकरण विधेयक रद्द कर दिया. सबके खिलाफ अन्याय हो रहा है. देश में अडानी को न्याय मिल रहा है और बाकी लोगों के साथ अन्याय हो रहा है.'

झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हुई: राहुल 

राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुक्रवार को पहली बार झारखंड में दाखिल हुई. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने भले ही ऐसा करने की कोशिश की, मगर इंडिया गठबंधन इसके खिलाफ खड़ा हुआ और सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया. इस मौके पर झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी राहुल के साथ नजर आए. 

कांग्रेस नेता ने कहा कि भले ही बीजेपी के पास धन-बल और पैसा हो, मगर कांग्रेस इन चीजों से डरती नहीं है. हमारी लड़ाई जारी रहने वाली है. उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में बड़े पैमाने पर लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है. बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हो चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की यात्रा झारखंड पहुंचने पर निशिकांत दुबे का निशाना, बोले- 'मैंने सभी पुजारियों...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget