एक्सप्लोरर

Commonwealth Games 2022: 'कोई नहीं है टक्कर में कहां पड़े हो चक्कर में', पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दे ये सलाह

Commonwealth Games 2022: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “आने वाले 10-15 दिनों में भारत के खिलाड़ियों के पास अपना दम-खम दिखाने का, दुनिया में छा जाने के सुनहरा अवसर है."

Commonwealth Games 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi,) ने बुधवार (20 जुलाई) को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से बात की. प्रधानमंत्री (Players) ने उन्हें खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से, टेंशन फ्री (Tension Tree) होकर खेलने के लिए कहा. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा, “आपने वो पुराना डायलॉग तो सुना होगा कोई नहीं है टक्कर में कहां पड़े हो चक्कर में... इसी मनोभाव के साथ आपको खेलना है."

पीएम मोदी ने कहा, “आज 20 जुलाई है. खेल की दुनिया के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण दिवस है. आज इंटरनेशनल चेस डे (International Chess Day) है. 28 जुलाई को जिस दिन बर्मिंघम (Birmingham) में कॉमनवेल्थ गेम शुरू होंगे उसी दिन तमिलनाडु (Tamil Nadu) के महाबलीपुरम (Mahabalipuram) में चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) की शुरुआत होगी.” उन्होंने कहा, “आने वाले 10-15 दिनों में भारत के खिलाड़ियों के पास अपना दम-खम दिखाने का, दुनिया में छा जाने के सुनहरा अवसर है. मैं सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.“

आपकी विजय का उत्सव जरूर मनाएंगे
प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आप लोगों से यह वादा करता हूं कि जब आप लौटेंगे तो हम मिलकर आपकी विजय का उत्सव जरूर मनाएंगे. आज का यह समय भारतीय खेलों के इतिहास का एक तरह से सबसे महत्वपूर्ण कालखंड है. आज खिलाड़ियों का हौसला भी बुलंद है, ट्रेनिंग भी बेहतर हो रही है और खेल के प्रति देश में माहौल भी जबरदस्त है.”

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से कहा, “आज आप सभी नए शिखर चढ़ रहे हैं, नए शिखर गढ़ रहे हैं. आपमें से अनेक साथी लगातार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं. आपका ये अभूतपूर्व आत्मविश्वास, आज पूरा देश महसूस कर रहा है.”

मैदान बदला है, आपका मिजाज नहीं
प्रधानमंत्री ने नए खिलाड़ियों (Players) से कहा, “जो पहली बार बड़े अंतरराष्ट्रीय मैदान पर उतर रहे हैं, उनसे मैं कहूंगा कि मैदान बदला है, आपका मिजाज नहीं, आपकी जिद नहीं. लक्ष्य वही है कि तिरंगे को लहराता देखना है, राष्ट्रगान (National Anthem) की धुन को बजते सुनना है. इसलिए दबाव नहीं लेना है, अच्छे और दमदार खेल से प्रभाव छोड़ना है.”

यह भी पढ़ें: 

Haryana DSP Murder: खनन माफियाओं के सामने इतनी बेबस क्यों है पुलिस? DSP सुरेंद्र सिंह की हत्या से उठ रहे ये बड़े सवाल

Maharashtra: ‘शिवसेना से अलग होने वाले विधायक हो अलग’, सुप्रीम कोर्ट में उद्धव और शिंदे गुट आमने-सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget