एक्सप्लोरर

वायरल वीडियो: थप्पड़ मारने वाली राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता के बारे में जानें

राजगढ़ की कलेक्टर बनने से पहले भी निधि निवेदिता विवादों में रही हैं. बिहार के गया की रहने वाली निधि की गिनती कड़क और ईमानदार अफसरों में होती है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया में निधि निवेदिता का वीडियो वायरल हो रहा है. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की कलेक्टर के दो तरह के वीडियो हैं. एक वीडियो में वे कुछ लोगों को थप्पड़ मारते नजर आ रही हैं. रविवार को नागरिकता कानून के समर्थन में बीजेपी के लोग प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान वे बीजेपी कार्यकर्ताओं से उलझ गईं.

दूसरे वीडियो में तिरंगे लिए कुछ लोग उनके साथ धक्का मुक्की कर रहे हैं. 2012 बैच की IAS निधि निवेदिता के दोनों वीडियो को लेकर देश भर में बहस जारी है. बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस समेत विपक्ष के लोग उन्हें बहादुर अफसर बता रहे हैं. कोई निधि को सही ठहरा रहा है तो कुछ लोग उन्हे गलत ठहरा रहे हैं. राजगढ़ प्रशासन के कहने पर 150 नेताओं पर बिना इजाजत के प्रदर्शन करने पर मुकदमा भी दर्ज हो गया है. अब बीजेपी चाहती है कि पार्टी कार्यकर्ताओं से मारपीट के आरोप में निधि पर भी केस हो.

राजगढ़ की कलेक्टर बनने से पहले भी निधि निवेदिता विवादों में रही हैं. बिहार के गया की रहने वाली निधि की गिनती कड़क और ईमानदार अफसरों में होती है. उनका नाम सबसे पहले तब विवादों में उछला था जब वे सिंगरौली में जिला पंचायत की सीईओ थीं. तब उन्होंने एक पंचायत सचिव से उठक बैठक करवा दी थी. शौचालय योजना का निरीक्षण करने वे निकली थीं. तो एक जगह पर उन्हे टॉयलेट बना हुआ नहीं मिला. जबकि वहां के पंचायत सचिव ने एक बने हुए शौचालय की फर्जी फोटो रिकॉर्ड में लगा दी थी. ये सब देख कर निधि को गुस्सा आ गया. पंचायत सचिव सुरेश सिंह को उन्होंने मौके पर ही सजा दे दी. उनसे उठक बैठक करवाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था. ये बात 2016 की है.

ठीक तीन सालों बाद निधि निवेदिता का नाम एक बार फिर चर्चा में आया. राजगढ़ जिले में बीजेपी के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे थे. डीएम निधि निवेदिता से पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बातचीत कर रहा था. इसी मीटिंग में पूर्व मंत्री बदरीलाल यादव ने कह दिया कि 90 दिनों में कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी. डीएम ने उनसे कहा कि यहां पॉलिटिकल बात मत करिए. दोनों के बीच इसी बात पर बहस हो गई. जिसका वीडियो खूब चर्चा में रहा. एक लड़की को उन्होंने जरूरत पड़ने पर ब्लड डोनेट किया था. इस बात पर उन्हें बड़ी वाहवाही मिली थी. कविता नाम की लड़की अस्पताल में भर्ती थी. उसे बी पॉजिटिव खून नहीं मिल रहा था. उसके पिता ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी डाली. निधि को जैसे ही पता चला वे अस्पताल पहुंच गईं. उन्होंने मरीज के लिए ब्लड दिया.

2012 बैच की आईएएस निधि निवेदिता की पढ़ाई लिखाई झारखंड में हुई. उनके ही बैच के यूपी के एक आईएएस अफसर ने बताया कि निधि शुरू से ही मेहनती रही हैं. ऐसा नहीं है कि वे गुस्सैल स्वभाव की हों. हम सब उन्हें एक अच्छे इंसान और अधिकारी के रूप में जानते हैं

ये भी पढ़ें-

यमन: आर्मी कैंप में मस्जिद पर मिसाइल से हमला, 100 से ज्यादा सैनिक मारे गए

नागपुर: वकीलों और जजों ने खेला फ्रेंडली मैच, CJI ने बनाए सर्वाधिक 18 रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget