एक्सप्लोरर

अब चुनाव आयोग ही सरकार! UP, Punjab समेत इन 5 राज्यों में लगी आचार संहिता, जानें इसके मायने

Election 2022: देश में पांच राज्यों के विधानसभा के चुनावों की तारीखों के एलान के साथ केंद्रीय चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है. अब सरकार कोई भी सरकारी घोषणा नहीं कर सकती है.

Election 2022: देश में कोरोना महामारी के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है. केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है. चुनाव आयोग पांच राज्यों में 7 चरणों में चुनाव कराने जा रहा है. ऐसे में सबसे ज्यादा विधानसभा सीट रखने वाले उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे वहीं मणिपुर में दो चरणों में चुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी.

फिलहाल बाकी बचे तीन राज्य गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में सिर्फ एक ही चरण में मतदान होगा. बता दें कि यूपी में पहला चरण 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च, सातवां चरण 7 मार्च को होगा. इसके अलावा 14 फरवरी को यूपी के साथ ही पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में वोटिंग होगी. इन तीन राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी. मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में वोटिंग होगी.

ABP C-Voter Survey: क्या UP में नेता कोरोना नियमों का पालन कर रहे हैं? सर्वे में जनता ने दिया हैरान करने वाला जवाब

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा करने के साथ ही इन पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है. इसके साथ ही चुनाव आयोग का कहना है कि कोविड-19 के मद्देनजर कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार किसी भी तरह की रैली या जनसभा, रोड शो, पद यात्रा या साइकिल या बाइक रैली या फिर नुक्कड़ सभाओं जैसे आयोजन 15 जनवरी तक नहीं कर सकेगा.

फिलहाल पांचों राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब नेता और राज्य सरकारें मात्र कार्यवाहक सरकार के तौर पर काम करेंगी. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब कोई भी मंत्री या राज्य सरकार से संबद्ध नेता किसी तरह की घोषणा नहीं कर पाएंगे.

Election 2022 Schedule: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग के ऐलान के बाद ये बोले BJP-SP-AAP और Congress के नेता

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब सारी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होगी. जहां पहले इन अधिकारियों को किसी भी काम के लिए मंत्रियों के आदेश का इंतजार करना होता था, वहीं अब यह प्रशासनिक अधिकारी सीधे चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करेंगे. इस दौरान कोई भी नेता या मंत्री किसी भी अधिकारी का तबादला नहीं करा सकेगा. वहीं इस दौरान किसी भी अधिकारी को नेता का साथ निभाते पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी.

आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले कोई भी नेता अपनी विपक्षी पार्टियों के लिए अपशब्दों के साथ ही भड़काऊ भाषण देते देखे जाते थे. वहीं आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब कोई भी नेता अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा, इसके साथ ही अगर किसी नेता ने भड़काऊ भाषण दिए तो उसके खिलाफ निश्चित कार्रवाई तय है.

Assembly Election 2022 Date: पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद, 10 मार्च को नतीजे, जानिए यूपी-पंजाब-उत्तराखंड-गोवा और मणिपुर में कब पड़ेंगे वोट

आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान नेता और मंत्री किसी भी तरह की सरकारी घोषणा के अलावा कोई भी लोकार्पण और शिलान्यास का काम नहीं कर पाएंगे. इस दौरान कोई भी नेता जाति और धर्म के नाम पर वोट भी नहीं मांग सकते हैं. वहीं इस दौरान किसी भी राजनीतिक दल को रैली करने के लिए पुलिस से अनुमति जरूरी होगा. 

देश या फिर राज्य में पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के लिए ही चुनाव आयोग कुछ नियमों को लागू करता है, जिसे ही आदर्श आचार संहिता कहते हैं. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सभी नेता, मंत्री और राजनीतिक दलों को इन नियमों का पालन करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. जिसके तोड़ने पर चुनाव आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है. फिलहाल मतदान के बाद वोटों की गिनती होने तक आदर्श आचार संहिता लागू रहती है.

Five States Election 2022: 5 राज्यों में चुनावों का एलान, रैलियों पर 15 जनवरी तक रोक, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी 10 अहम बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget