एक्सप्लोरर

अंबेडकर नगर में सीएम योगी का एसपी पर निशाना, बोले- परिवारवादी पार्टी नहीं कर सकती कभी प्रदेश का भला

लोहिया के समाजवाद की सराहना करते हुए योगी ने कहा कि ये जो तथाकथित समाजवादी हैं, सहयोग सबका चाहते हैं लेकिन इनका नारा है सबका साथ-केवल सैफई खानदान का विकास' और ये इससे बाहर सोच ही नहीं सकते हैं.

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को विपक्षी दलों खासतौर पर समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि यह परिवारवादी पार्टी कभी उत्‍तर प्रदेश का भला नहीं कर सकती. मुख्यमंत्री ने अंबेडकर नगर जिले की कटहरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल कर चुनाव लड़ रही निषाद पार्टी के उम्मीदवार अवधेश कुमार द्विवेदी के समर्थन में शनिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही.

लोहिया की पावन भूमि है अंबेडकर नगर

योगी ने कहा कि अंबेडकर नगर की जब बात होती है तो डॉक्टर राम मनोहर लोहिया का स्मरण हो उठता है और सब जानते हैं कि यह डॉक्टर लोहिया की पावन भूमि है. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (डॉक्टर लोहिया) बहुत बड़े समाजवादी चिंतक थे और 1960 के दशक में उन्होंने राज्य के कई जिलों में रामायण मेले की शुरुआत की लेकिन उनके तथाकथित अनुयायी रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं.

खानदान के बाहर नहीं सोच सकते हैं तथाकथित समाजवादी

लोहिया के समाजवाद की सराहना करते हुए योगी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि 'ये जो तथाकथित समाजवादी हैं, सहयोग सबका चाहते हैं लेकिन इनका नारा है 'सबका साथ-केवल सैफई खानदान का विकास' और ये इससे बाहर सोच ही नहीं सकते हैं.’’

उन्होंने कहा, 'इन लोगों ने अपने शासन काल में अराजकता, गुंडागर्दी और हर जगह अव्यवस्था फैलाई, इनके शासन में दंगे होते गये, परिवारवादियों ने विकास नहीं होने दिया.’’ योगी ने गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ और सबका विकास के भाव के साथ कार्य कर रही है.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन संग युद्ध में रूस के साथ खड़ा चीन, अब कर रहा शांति की बात, UN में कहा- संयम बनाएं रखें सभी पक्ष

Russia Ukraine War: युद्ध के मैदान में रूसी सैनिक ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget