एक्सप्लोरर

Navratri 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे कन्या पूजन, विजयादशमी की शोभायात्रा भी निकालेंगे

Navratri: सालों से चली आ रही गोरक्षपीठ की परंपरा का निर्वहन करते हुए योगी आदित्यनाथ दोपहर 3 बजे के बाद रामलीला मैदान पहुंचकर भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे. इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

Yogi Adityanath Navratri Pooja: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नवमी की सुबह 8 बजे गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन करेंगे. वह यह पूजन गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में करेंगे. इस खास मौके पर सुबह से ही गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ के आयोजनों के साथ उत्सव का माहौल रहेगा. कन्या पूजन के बाद भंडारा और अन्य कार्यक्रम होगा.

मंदिर से रामलीला मैदान तक जाएंगे

दोपहर 3 बजे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रथ पर सवार होकर रामलीला मैदान तक जाएंगे. इस दौरान हर धर्म और समुदाय के लोग रास्ते भर उनका स्वागत करेंगे. वर्षों से चली आ रही गोरक्षपीठ की परंपरा का निर्वहन करते हुए वह रामलीला मैदान पहुंचकर भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे. इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर वापस पहुंचने के बाद सहभोज का आयोजन होगा.

अष्टमी की पूजा भी की योगी आदित्यनाथ ने

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने अष्टमी तिथि की मान में रविवार रात को गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में पूरे विधि विधान से विशिष्ट महानिशा पूजा की थी. वह रविवार शाम को गोरखपुर पहुंचे थे. अष्टमी पर पूजा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेदी पर उगे जौ के पौधे को वैदिक मंत्रों के बीच काटा. हवन की वेदी पर ब्रह्मा, विष्णु, रूद्र और अग्नि देवता का आह्वान करते हुए सीएम ने लोक मंगल की कामना की. सीएम विजयदशमी तक गोरखपुर में रहेंगे.

विजयदशमी पर लगेगी संतों की अदालत

बता दें कि विजयदशमी (Vijayadashmi 2022) पर हर बार की तरह इस साल भी गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में लगने वाली संतों की अदालत में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दंडाधिकारी की भूमिका में रहेंगे. इस अदालत में वह संतों के आपसी विवाद सुलझाएंगे साथ ही विजय शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे. गोरखनाथ मंदिर की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, गोरक्षपीठ में विजयदशमी का दिन एक और मायने में भी खास होता है. इस दिन यहां संतों की अदालत लगती है और गोरक्षपीठाधीश्वर दंडाधिकारी की भूमिका में होते हैं.

ये भी पढ़ें

Maharashtra: नाना पटोले ने बताया विदेश से लाए चीतों और लंपी वायरस का 'कनेक्शन', केंद्र पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget