एक्सप्लोरर

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल एक बार फिर हो सकती है शुरू, सीएम उद्धव ठाकरे कर रहे विचार

मुंबई में बीते साल कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ ही मार्च 2020 से लोकल ट्रेनें आम लोगों के लिए बंद कर दी गई हैं. वहीं अब सीएम ठाकरे मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों के दोबारा परिचालन पर विचार कर रहे हैं.

मुंबईः देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ कई राज्यों में पाबंदियां लगाई गई थी. वहीं देशभर में कोरोना संक्रमण की शुरुआत होने पर मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के बाद से ही मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें आम आदमी के लिए बंद हैं. फिलहाल अब महाराष्ट्र के सीएम मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों के दोबारा परिचालन पर विचार कर रहे हैं.

सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर होगा फैसला

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा है कि मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों के दोबारा परिचालन पर सरकार विचार कर रही है. उनका कहना है कि अब महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी कम हो गई है. वहीं मुंबई में बीते तीन सप्ताह से नए कोरोना मामलों की संख्या औसतन 500 से कम रही है. ऐसे में लोकल ट्रेनों के परिचालन के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से किया था सवाल

फिलहाल इस मामले बीते सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से सवाल किया था कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को मुंबई लोकल में सफर की इजाजत क्यों नहीं जा रही है. बॉम्बे हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की पीठ का कहना है कि जब कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के बाद भी उन्हें घर में रहना पड़े तो वैक्सीन देने का क्या फायदा.

आम लोगों के लिए बंद है लोकल ट्रेन

बता दें कि इससे पहले महाराष्‍ट्र के कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने बीते महीने यह संकेत दिए थे कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को लोकल ट्रेन में सफर की इजाजत दी जा सकती है. फिलहाल मुंबई लोकल में फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही सफर की अनुमति दी गई है. वहीं मुंबई की लोकल ट्रेनें बीते साल 2020 के मार्च महीने से आम लोगों के लिए बंद की गई हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Exclusive: सिल्वर मेडल जीतने के बाद एबीपी न्यूज़ से बोले रवि दहिया- कुछ कमियां हैं जिन्हें ठीक करना है

Tokyo Olympics 2020: रवि दहिया का मैच देखकर कत्ल के मामले में जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार हुआ भावुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget