एक्सप्लोरर

Delhi News: अब MCD कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगी सैलरी, सीएम केजरीवाल ने 317 कर्मचारियों को पक्का होने का दिया सर्टिफिकेट

Delhi Latest News: सीएम अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम के संविदा कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की और 317 कर्मचारियों को पक्का होने का सर्टिफिकेट दिया.

Delhi MCD News: दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए सोमवार (21 अगस्त ) का दिन बड़ा और ऐतिहासिक रहा. सीएम अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की और 317 कर्मचारियों को पक्का होने का सर्टिफिकेट दिया. इस दौरान सीएम ने कहा कि 13 साल बाद एमसीडी के कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को तनख्वाह मिलने लगी है, क्योंकि यहां अब ईमानदार सरकार है. मैं सभी कर्मचारियों से मिला. सभी बेहद खुश हैं. इससे पहले 2010 में कर्मचारियों को एक तारीख को तनख्वाह मिली थी. हम बाकी कर्मचारियों को भी पक्का करेंगे. ये मेरी गारंटी है. हम हर वादे को पूरा करेंगे. अब हम सब मिलकर दिल्ली को देश का ही नहीं, दुनिया का सबसे साफ-सुथरा शहर बनाएंगे. इस मुहिम में दिल्ली की जनता को भी जोड़ेंगे. 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब ईमानदार सरकार आती है तो माहौल बदल जाता है. कर्मचारियों को समय से तनख्वाह मिलती है तो उनका काम में भी मन लगता है. इस दौरान दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज, एमसीडी की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय समेत एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने 317 नए नियमित कर्मचारियों को दिए नियुक्ति पत्र
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोगों ने दिल्ली नगर निगम को लेकर जितने सपने देखे थे, जितनी गारंटी दी थी, वो सारी पूरी होगी. मैं उन 317 कर्मचारियों को बधाई देता हूं, जिनका आज नियमितिकरण होने जा रहा है और नियुक्ति पत्र मिल रहा है. बाकी कर्मचारियों का भी नियमितीकरण होगा. यह प्रक्रिया चालू हो गई है. चुनाव से पहले हमने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की गारंटी दी थी. नियमितिकरण करना बहुत बड़ा काम है, लेकिन ये मेरी गारंटी है. मैं एक बार जो कह देता हूं, वो करता हूं, चाहे कुछ भी हो जाए. सभी कर्मचारियों को नियमित करने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन सभी का नियमितिकरण करेंगे, यह मेरी गारंटी है.

MCD कर्मचारियों को दो महीनों से मिल रहा समय पर वेतन- केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि पिछले दो महीने से एमसीडी के सभी कर्मचारियो को महीने की एक तारीख को पूरी तनख्वाह मिल जा रही है. मुझे बताया गया है कि इससे पहले 2010 में ऐसा हुआ, जब एमसीडी के सारे कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को तनख्वाह मिली हो. अब 13 साल के बाद ऐसा हुआ है कि सबको एक साथ तनख्वाह मिली है. इसके लिए सभी कर्मचारियों को बधाई देता हूं. आज भी सारे वही कर्मचारी हैं. वही नगर निगम है, वही अधिकार है. नगर निगम में सरकार के अलावा और कुछ नहीं बदला है. अब नगर निगम में ईमानदार सरकार आ गई है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अधिकारियों से बात कर रहा था. उस बातचीत में पता कि पिछले कुछ महीनों में नगर निगम का हाउस टैक्स भी खूब बढ़ गया है. नगर निगम का हाउस टैक्स अपने आप बढ़ने लग गया, क्योंकि अब एक ईमानदार सरकार आ गई है. अब टैक्स की चोरी कम हो गई है और लोगों को भी यह लगने लगा है कि टैक्स देना चाहिए. लोगों को लगता है कि बेइमान सरकार है तो वो टैक्स देना बंद कर देते हैं. क्योंकि लोगों को लगता है कि जब हमारा टैक्स चोरी ही हो जाएगा तो टैक्स देकर क्या फायदा है? जब लोगों को लगता है कि अब ईमानदार सरकार है तो लोग अपने आप से टैक्स देने लगते हैं. लोगों को लगता है कि हमारे लिए स्कूल-अस्पताल बन रहे हैं और सफाई हो रही है.

दिल्ली को बनाएंगे सबसे स्वच्छ शहर- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों की एक ही मांग है कि नगर निगम का एक मुख्य काम दिल्ली की सफाई करना है. हम पूरी दिल्ली को साफ करेंगे. यह जो सफाई अभियान शुरू किया है, इसके तहत हम जोर-शोर से पूरी दिल्ली को साफ करेंगे. कर्मचारी सफाई कर रहे हैं, इसमें पार्षद, विधायक और अधिकारी भी लगे हुए हैं. अब हम धीरे-धीरे सफाई अभियान में दिल्ली की जनता को भी जोड़ेंगे. जब तक जनता नहीं जुड़ेगी, तब तक सफाई नहीं हो सकती. हमें जनता को भी साथ लेना पड़ेगा. मुझे पूरी उम्मीद है कि थोड़े दिन के अंदर ही दिल्ली को एक साफ-सुथरा शहर बनाएंगे.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने जितनी गारंटी दी थी, वो एक-एक गारंटी पूरी करूंगा. मुझे उम्मीद थी कि दिल्ली नगर निगम का राजस्व जरूर बढ़ेगा और महीने की एक तारीख को सभी कर्मचारियों को तनख्वाह मिलनी चालू हो जाएगी. यह इतनी जल्दी हो जाएगा, यह मुझे भी उम्मीद नहीं थी. भगवान अपने साथ है. सच्चाई-ईमानदारी से काम कर रहे हैं. मुझे पूरा यकीन है कि सभी के आशीर्वाद से दिल्ली नगर निगम को देश का ही नहीं, दुनिया का सबसे बेहतरीन नगर निगम बनाकर दिखाएंगे.

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारे समाज की एक कमी है कि किसी कारण से कोई कर्मचारी-अधिकारी काम नहीं कर पाता है तो हम उसे नालायक कर्मचारी कहते हैं. वहीं, जो कर्मचारी-अधिकारी काम करते हैं, उनको उनके अच्छे काम करने के लिए हमारा समाज कभी धन्यवाद नहीं करती है. धन्यवाद कहने की प्रथा हमारे समाज में बहुत कम है. हमारे समाज की समस्या यह कि जो कर्मचारी काम नहीं करते, उन्हें तो कोसते हैं, लेकिन जो काम करते हैं, उन्हें कभी सराहते नहीं हैं. हमारे पार्षदों को इस परंपरा की शुरुआत करनी चाहिए कि जो सफाई कर्मचारी आपके यहां काम करते हैं, उन्हें महीने में एक बार बुलाकर धन्यवाद जरूर करें. धन्यवाद करने से कर्मचारी और अधिक मन लगाकर काम करते हैं.

ये भी पढ़े : Delhi News: दिल्ली के गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी मिलने का रास्ता साफ, सीएम केजरीवाल ने दी मंजूरी

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget