एक्सप्लोरर

मराठा आरक्षण: सीएम फडणवीस ने बुलाई विधायकों की बैठक, मराठा समाज के लोगों से भी मिलेंगे

मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर मराठा समाज के 5 लोग अबतक आत्महत्या कर चुके हैं. मराठा क्रांति मोर्चा की मांग है कि सरकार मृतकों के परिवार को 50 लाख मुआवजा दे.

नई दिल्ली: मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी विधायकों की बैठक भी बुलाई है, उस से पहले मुख्यमंत्री ने मराठा नेताओं को चर्चा के लिए निमंत्रण भेजा है. निमंत्रण मराठा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भेजा गया है, सुबह 11 बजे ये मुलाकात होनी है. महाराष्ट्र में मराठा सामज के लोग 16 फीसद आरक्षण की मांग को लेकर पिछले 10 दिन से आंदोलन कर रहे हैं.

मराठा आंदोलनकारियों ने कल मुंबई के आजाद मैदान में जेल भरो प्रदर्शन भी किया. आंदोलन के दौरान कई शहरों में हिंसा और आगजनी हुई जिसमें सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारियों हुईं. मराठाओं का आरोप है कि पुलिस ने बेगुनाह लोगों को गिरफ्तार किया है. मराठा नेताओं का कहना है कि जबतक गिरफ्तार आंदोलनकारियों को रिहा नहीं किया जाता वो भी जेल में रहेंगे.

'जेल भरो आंदोलन' को नहीं मिला समर्थन हालांकि, मराठा नेता जेल भरो आंदोलन के दौरान जिस तरह का समर्थन मिलने की बात कह रहे थे. मुंबई के आजाद मैदान में वैसी भीड़ देखने को नहीं मिली. मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर मराठा समाज के 5 लोग अबतक आत्महत्या कर चुके हैं. मराठा क्रांति मोर्चा की मांग है कि सरकार मृतकों के परिवार को 50 लाख मुआवजा दे.

मराठा समाज की मुख्य मांगें क्या हैं? महाराष्ट्र में मराठा आबादी 33 फीसदी यानी करीब 4 करोड़ है. मराठा समाज 16% आरक्षण की मांग कर रहा है. पिछड़ा वर्ग के तहत सरकारी नौकरी में आरक्षण की मांग की जा रही है. महाराष्ट्र में 72 हजार की मेगा भर्ती पर रोक की मांग हो रही है. शिक्षा के क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग हो रही है. मराठा समाज दलित अत्याचार कानून के गलत इस्तेमाल रोकने की मांग भी कर रहा है.

दो साल से चल रहा है आंदोलन आरक्षण के लिए मराठाओं का आंदोलन पिछले दो सालों से चल रहा है. इस आंदोलन का नेतृत्व मराठा क्रांति मोर्चा कर रहा है. पिछले दिनों औरंगाबाद में एक युवक की नदी में कूदकर जान देने के बाद आंदोलन हिंसक हो गया. मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, औरंगाबाद, नासिक, परभणी समेत कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए.

आंदोलन का कोई चेहरा नहीं सीएम फडणवीस ने विशेष सत्र बुलाकर मराठा आरक्षण देने का एलान किया है. महाराष्ट्र के अहमदनगर के कोपर्डी में 2016 में मराठा समाज की नाबालिग से गैंगरेप के बाद इस आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया, लाखों की तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए. इस आंदोलन की सबसे खास बात ये है कि इसका कोई चेहरा नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
Hyderabad LPG Crisis: एलपीजी संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
LPG संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget