एक्सप्लोरर

भाषा विवाद में सीएम नायडू की एंट्री, बोले- अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करने वाले दुनिया भर में हो रहे सफल

Chandrababu Naidu On Language Row: आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में कहा कि सफलता के लिए मातृभाषा को भूले बिना अधिक से अधिक भाषाएं सीखना महत्वपूर्ण है.

Chandrababu Naidu On Language Row: केंद्र और तमिलनाडु सरकार के बीच इस समय भाषा को लेकर विवाद चल रहा है. इस विवाद में अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की भी एंट्री हो गई है. दरअसल, चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार (17 मार्च, 2025 ) को कहा कि जो लोग अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करते हैं, वे दुनिया भर में सफलता हासिल कर रहे हैं.

सीएम ने इस धारणा को गलत बताया कि केवल अंग्रेजी भाषा में ही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों का अपना महत्व है इसे सीखना चाहिए.

मुख्यमंत्री नायडू का बयान
विधानसभा में भाषण के दौरान नायडू ने कहा, "भाषा केवल संवाद का माध्यम है. ज्ञान भाषा से नहीं आता. मातृभाषा में पढ़ाई करने वाले लोग भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल हो रहे हैं." उन्होंने यह भी कहा कि मातृभाषा में शिक्षा ग्रहण करना आसान होता है और इससे छात्रों की समझने और सीखने की क्षमता बेहतर होती है.

भाषा को लेकर अनावश्यक राजनीति से बचने की अपील
मुख्यमंत्री नायडू की यह टिप्पणी तब आई जब उपमुख्यमंत्री और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने तमिलनाडु सरकार और केंद्र सरकार के बीच जारी भाषा विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी. नायडू ने स्पष्ट किया, "भाषा नफरत फैलाने के लिए नहीं होती. आंध्र प्रदेश में मातृभाषा तेलुगु है. हिंदी राष्ट्रीय भाषा है, और अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय भाषा है." उन्होंने यह भी कहा कि "राष्ट्रीय भाषा सीखने से दिल्ली में हिंदी में बातचीत करना आसान हो जाता है."

मातृभाषा को महत्व देने और अधिक भाषाएं सीखने की सलाह
मुख्यमंत्री ने मातृभाषा को महत्व देने और साथ ही अधिक से अधिक भाषाएं सीखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि आजीविका और करियर के लिए अंग्रेजी और अन्य भाषाएं सीखना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके लिए मातृभाषा को छोड़ना नहीं चाहिए.

भाषा को लेकर राजनीति न करने की अपील
नायडू ने सभी से भाषा को लेकर अनावश्यक राजनीति से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर भाषा की अपनी अहमियत है, और ज्यादा भाषाएं सीखना हमेशा फायदेमंद होता है.

ये भी पढ़ें: 'जूतों की आवाज से पता चल जाता था समय', पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट में सुनाया दिलचस्प किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget