एक्सप्लोरर

डायना हेडेन को लेकर अपने विवादित बयान पर सीएम बिप्लब देब ने मांगी माफी

बिप्लब देब के इस बयान पर डायना ने कहा कि वह बचपन से ही उस बनी बनाई मानसिकता से लड़ती रही हैं जिसमें गोरे रंग को तरजीह दी जाती है.

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भारत की पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडेन को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है. बिप्लब देब ने कहा है कि मैं किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहता था, अगर मेरे बयान से किसी को बुरा लगा हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं. बिप्लब देब ने कहा, ‘’मैं त्रिपुरा में जो हैंडलूम में काम करते हैं, उनकी मार्केटिंग पर बोल रहा था. मैं किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहता. अगर मेरे बयान से किसी को बुरा लगा हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं.’’ बता दें कि बिप्लब देव ने पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन के विश्व सुंदरी बनने को लेकर एक बेतुका बयान दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई थी. डायना बोलीं- मुझे मेरे सांवले रंग पर गर्व वहीं बिप्लब देब के इस बयान पर डायना हेडेन ने कहा, ‘‘यह साफ है कि उन्होंने हमारे रंग में अंतर होने की वजह से मेरी तुलना ऐश (ऐश्वर्या) से की और प्रियंका या मौजूदा मिस वर्ल्ड मानुषी से नहीं की. उन्हें शर्म आनी चाहिए क्योंकि हमारा खूबसूरत सांवला रंग हमारे लिए गर्व का विषय है.’’ डायना ने आगे कहा, ‘’वह बचपन से ही उस बनी बनाई मानसिकता से लड़ती रही हैं जिसमें गोरे रंग को तरजीह दी जाती है. उन्होंने कहा कि मेरे मिस वर्ल्ड के खिताब जीतने के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की गई. यह विडंबनापूर्ण है कि सांवले रंग वाले भारतीय सौंदर्य को बढ़ावा देने के लिए उनकी आलोचना की जाए.’’ बिप्लब देब ने क्या कहा था? गौरतलब है कि देब ने कहा था, ‘’जिसने भी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जीतकर लौटा. लगातार पांच सालों तक, हमने मिस वर्ल्ड/मिस यूनिवर्स के ताज जीते. डायना हेडन भी जीत गईं. क्या आपको लगता है कि उन्हें ताज जीतना चाहिए था?’’ इसके उलट उन्होंने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा कि वह सच में भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget