एक्सप्लोरर

दिल्ली: सीलिंग को लेकर मायापुरी में बवाल, पुलिस-व्यापारियों में झड़प, केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना

दिल्ली में निर्माण के लिए एमसीडी से इजाजत जरूरी है. दिल्ली में दिसंबर 2017 से सीलिंग चल रही है. सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी की निगरानी में सीलिंग हो रही है. कन्वर्जन चार्ज जमा नहीं कराने वालों पर सख्ती की जा रही है.

नई दिल्ली: दिल्ली में सीलिंग को लेकर एक बार फिर बवाल हुआ है, मायापुरी इलाके में एनजीटी के आदेश के बाद सुरक्षा बलों की टीम फैक्ट्रियों में सीलिंग के लिए गई थी. यहां सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों में मारपीट हुई है. घटना की दो तस्वीरें सामने आई है, पहली तस्वीर में एक पुलिस वाले को कुछ लोग घेरकर पीट रहे हैं, कुछ लोग बचाने में भी जुटे हैं. जबकि दूसरी तस्वीर में जवान स्थानीय लोगों को पीट रहे हैं. ये दोनों ही वीडियो जंगल में आग की तरह वायरल हो रहे हैं.

जहां की ये घटना है वो दिल्ली की सबसे बड़ी कबाड़ मार्केट है. बताया जा रहा है कि सीलिंग के लिए दिल्ली पुलिस की टीम आईटीबीपी और सीआरपीएफ जवानों के साथ पहुंची थी. यहीं पर पहले जवानों पर पत्थरबाजी की गई, आईटीबीपी के एक जवान को बुरी तरह से पीटा गय. जिसके बाद आईटीबीपी ने जवानों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जवानों ने भी ईंट और पत्थर फेंके.

पुलिस की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''अपने ही व्यापारियों को इस तरह पीटना बेहद शर्मनाक है. व्यापारियों ने हमेशा धन और वोट से भाजपा का साथ दिया. बदले में भाजपा ने उनकी दुकानें सील की और उनको लाठियों से पीटा. चुनाव में भी व्यापारियों पर इतना बर्बर लाठी चार्ज? भाजपा साफ़ कह रही है- नहीं चाहिए भाजपा को व्यापारियों का साथ.'' केजरीवाल ने अपनी पार्टी के उस ट्वीट को रीट्वीट किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनरल डार कहा गया था.

बीजेपी का पलटवार, तिवारी बोले- सीएम बन गए लेकिन शऊर नहीं है सीलिंग पर अरविंद केजरीवाल के हमले के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर हमला बोला है. मनोज तिवारी ने कहा, "हमारे पास सबूत है कि दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड जो कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आता है, उस पर दबाव डलवाकर आज सीलिंग की कार्रवाई गई. इसके लिए एसडीएम को धमकी दी गई, एमसीडी का इस सीलिंग से कोई लेना देना नही है. ये आचार संहिता का उल्लंघन है हमने चुनाव आयोग मे शिकायत दी है.''

तिवारी ने कहा, ''हमने हमेशा सीलिंग का विरोध किया है, 12 अमेंडमेंट भी ला चुके हैं. सीलिंग अरविंद केजरीवाल की साज़िश का हथियार है.दिल्ली की मॉनिटरिंग कमेटी सीधा अरविंद केजरीवाल के इशारे पर काम कर रही है. वो मुख्यमंत्री हैं क्यों नहीं रोकते सीलिंग, मुख्यमंत्री बन गए और इतना शऊर नहीं है की सीलिंग कैसे बन्द कराते हैं.''

दिल्ली में सीलिंग का मामला क्या है ? दिल्ली में निर्माण के लिए एमसीडी से इजाजत जरूरी है. अवैध निर्माण की शिकायतों के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने 2005 में एक्शन का आदेश दिया. सीलिंग विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 2006 में सुप्रीम कोर्ट ने अवैध निर्माण की सीलिंग के आदेश दिए. तत्कालीन सरकार ने सीलिंग से बचाने के लिए कन्वर्जन चार्ज का प्रावधान किया. कन्वर्जन चार्ज देकर दुकानदार सीलिंग से बच सकते हैं. कई कारोबारियों ने कन्वर्जन चार्ज नहीं दिया, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी दुकानों और प्रापर्टी को सील करने का आदेश दिया. दिल्ली में दिसंबर 2017 से सीलिंग चल रही है. सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी की निगरानी में सीलिंग हो रही है. कन्वर्जन चार्ज जमा नहीं कराने वालों पर सख्ती की जा रही है.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget