एक्सप्लोरर

NDA की बैठक में चिराग पासवान को बुलाए जाने पर बिहार गठबंधन में बवाल, मांझी की पार्टी ने जताया ऐतराज

मांझी की पार्टी के इस वार पर लोजपा ने भी पलटवार किया है. पार्टी प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने एक बयान देकर कहा कि लोजपा शेरों की पार्टी है जो हमेशा आगे से वार करती हैं.

पटना: बिहार की राजनीति के नजरिए से आज एक बड़ी खबर आई है. संसद के बजट सत्र में रणनीति तय करने के लिए आज बुलाई गई एनडीए की बैठक में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान को भी आमंत्रित किया गया. संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी की ओर से भेजे गए आमंत्रण पत्र में कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे. तबियत खराब रहने के चलते चिराग पासवान इस वर्चुअल बैठक में शामिल तो नहीं हुए लेकिन इस खबर से बिहार एनडीए में नया बवाल शुरू हो गया. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ये एनडीए की पहली बैठक थी.

जीतन राम मांझी का वार

चिराग पासवान को बैठक में बुलाए जाने पर बिहार एनडीए के घटक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम ) ने कड़ा ऐतराज जताया है. पार्टी ने सख़्त शब्दों का इस्तेमाल करते हुए इस फ़ैसले को निंदनीय बताते हुए इसकी भर्त्सना की है. पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि चन्द महीनों पहले सम्पन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान ने एनडीए की पीठ में छुरा घोपने का काम किया था. रिज़वान ने धमकी भरे स्वर में कहा कि अब उनकी पार्टी एनडीए में रहेगी या नहीं, इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष जीतन राम मांझी करेंगे.

लोजपा का पलटवार

मांझी की पार्टी के इस वार पर लोजपा ने भी पलटवार किया है. पार्टी प्रवक्ता अशरफ़ अंसारी ने एक बयान देकर कहा कि लोजपा शेरों की पार्टी है जो हमेशा आगे से वार करती हैं. अंसारी ने कहा कि चिराग पासवान ने खुलेआम नीतीश सरकार की कुछ नीतियों की आलोचना करते हुए जांच की बात कही थी. पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि जीतन राम मांझी केवल सत्ता के लिए एनडीए में हैं जबकि चिराग पासवान ने बिहार की जनता की आवाज़ बनने के लिए सत्ता को ठोकर मार दी .

जेडीयू ने की थी एनडीए से हटाने की मांग

विधानसभा चुनाव में लोजपा ने उन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के उम्मीदवार खड़े थे. इस चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा और पार्टी लोजपा और चिराग पासवान को ही इसका सबसे बड़ा कारण मानती है. चुनाव के बाद जेडीयू कई बार लोजपा को एनडीए से बाहर रखने की मांग कर चुकी है लेकिन चिराग पासवान को एनडीए की बैठक में बुलाकर बीजेपी ने साफ कर दिया है कि लोजपा अभी भी एनडीए का हिस्सा है. ऐसे में बीजेपी और जेडीयू के बीच बिहार में पहले से चल रही खींचतान अब और बढ़ने की आशंका है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget