एक्सप्लोरर

सीमा विवाद: बदले चीन के बोल, चीनी राजदूत ने कहा- पड़ोसियों में मतभेद सामान्य, बातचीत से हल होगा मसला

चीनी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले चीन अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन के सुर थोड़े नरम पड़े हैं. चीनी राजदूत ने कहा कि पड़ोसियों में मतभेद सामान्य हैं, बातचीत के जरिए हल होगा मसला.

नई दिल्ली: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शुक्रवार को दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं. ये अनौपचारिक शिखर सम्मेलन होगा जिसमें दोनों देशों के नेता शामिल होंगे. इस बीच भारत और चीन के बीच दशकों के जारी सीमा विवाद को लेकर भी बड़ी खबर आई है. चीन अरुणाचल पर अपना हक जताता है जिसका भारत कड़े शब्दों में विरोध करता है. चीनी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले चीन अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन के सुर थोड़े नरम पड़े हैं. अब चीन कह रहा है कि बातचीत से बॉर्डर विवाद भी सुलझा लेंगे.

दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

भारत में चीन के राजदूत सुन वीदोंग ने कहा, ''भारत और चीन के बीच सीमा विवाद इतिहास की ओर से छोड़ा गया जटिल और संवेदनशील मामला है. दोनों देश आपसी बातचीत और समझ के साथ आगे बढ़ रहे हैं. सीमा रेखा के सवाल पर हमारी ( भारत-चीन) कोशिश है एक न्यायसंगत, वाजिब और दोनों देशों को स्वीकार्य हल तक पहुंचा जाए.''

इमरान को झटका देने की तैयारी, PM मोदी चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ करेंगे आतंकवाद के खिलाफ मुहिम पर बात

उन्होंने कहा कि हम बताना चाहते हैं कि पड़ोसियों में मतभेद सामान्य है. इससे पार पाने का तरीका यह है कि विवादों का सही ढंग से सामना किया जाए. उसका हल निकालने के लिए बातचीत और विचार-विमर्श से किया जाए.

क्या है दोनों देशों के बीच सीमा विवाद? भारत और चीन के बीच करीब 3,488 किलोमीटर का सीमा विवाद हैं जिसे वास्तविक नियंत्रण रेखा या LAC कहते हैं. चीन अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत का दक्षिण हिस्सा बताते हुए अपना दावा करता है. भारत चीन के इस दावे को सिरे से खारिज करता रहा है.

चीन दौरे पर गए इमरान को बड़ा झटका, चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत-पाकिस्तान मिलकर सुलझाएं कश्मीर मुद्दा

द्विपक्षीय वार्ता में किन मुद्दों पर होगी चर्चा? विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि ये शिखर वार्ता दोनों नेताओं को द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के व्यापक मुद्दों पर बातचीत जारी रखने का अवसर प्रदान करेगी. मोदी-शी आतंकवाद के खिलाफ मुहिम पर बात करेंगे. वहीं दूसरी ओर सूत्रों ने बताया, ''मोदी-शी शिखर वार्ता में व्यापार, राजनीतिक संबंधों, आतंकवाद से निपटने के तरीकों पर चर्चा होगी.'' इसके साथ ही सीमा पर शांति और सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा होगी. सूत्रों ने कहा, ''चीन समेत सभी देशों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अनुच्छेद 370 को हटाया जाना भारत का आंतरिक मसला है. इस मुद्दे पर चर्चा की कोई गुंजाइश नहीं है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget