एक्सप्लोरर

डोकलाम के बाद उत्तराखंड के बाराहोती बॉर्डर पर चीन की अकड़, चरवाहों के टेंट फाड़े

चरवाहों ने बताया कि वो बार-बार हमारे जानवरों और हमें सीमा पर ना रुकने की चेतावनी देते हैं, जबकि हम अपनी सीमा में ही रहते हैं.

नई दिल्ली: डोकलाम विवाद पर भारत और चीन के बीच तनातनी जगजाहिर है. इस बीच उत्तराखंड के बाराहोती बॉर्डर से भी तनातनी का एक मामला सामने आ रहा है. बाराहोती बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने चरवाहों को डराया और उनके टेंट फाड़ डाले. इतना ही नहीं उन्हें नीचे उतरने पर भी मजबूर कर दिया. चरवाहों ने बताया कि वो बार-बार हमारे जानवरों और हमें सीमा पर ना रुकने की चेतावनी देते हैं, जबकि हम अपनी सीमा में ही रहते हैं. नीचे उतर कर आए चरवाहों ने बताया कि दो-तीन बार चीनी सैनिकों ने उनके टेंट भी फाड़े हैं.

चीनी सैनिकों ने चरवाहों से कहा कि यह चीन की सीमा है. चरवाहों ने डर के मारे बॉर्डर से नीचे उतरने में ही अपनी भलाई समझी. हर साल ये चरवाहे सर्दी शुरू होने से पहले बॉर्डर को छोड़ते हैं, लेकिन इस बार भारतीय सैनिकों की बढ़ती तादाद और चीनी सैनिकों का हड़काने वाला रवैया देख वे समय से पहले ही अपने जानवरों के साथ नीचे उतर रहे हैं.

डोकलाम विवाद: चीन ने टकराव के लिए पीएम मोदी को ठहराया जिम्मेदार

चरवाहों का कहना है कि अभी तक उनको यहां रहने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो रही थी, लेकिन पिछले कई दिनों से चीनी सैनिकों की सीमा पर तैनाती बढ़ गई है. अब चीनी सैनिक कई दिनों से लगातार सभी चरवाहों को यह कह रहे थे कि अगर नाले से पार तुम्हारे जानवर आए तो अच्छा नहीं होगा. लिहाजा घबराए हुए चरवाहों ने सीमा छोड़कर नीचे उतरने में ही अपनी भलाई समझी. वहीं गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के विवेशज्ञों ने भी चीन की इस तरह की हरकतो पर चिंता व्यक्त की.

डोकलाम: अमेरिका बोला- भारत और चीन को बातचीत कर सुलझाना चाहिए विवाद

आपको बता दें कि ये चरवाहे ही भारतीय सेना के सूचना तंत्र का काम करते हैं. लिहाजा इनके सीमा पर से हटने से सेना को भी सूचना के आदान-प्रदान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा कई बार हुआ है कि जब चीनी सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल होते तो इन चरवाहों ने ही भारतीय सैनिकों को जानकारी दी. जिसकी मदद से भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को खदेड़ने का काम किया.

गौरतलब है कि चीन लगातार भारत को धमकी दे रहा है कि अगर भारत ने डोकलाम से अपनी सेना नहीं हटाई तो वह गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget