एक्सप्लोरर

मुंबई के दो चेहरे- एक ओर चमक-दमक तो दूसरी ओर इलाज के अभाव में दम तोड़ते लोग

Mumbai News: बीएमसी के अस्पताल में आग से झुलसा एक चार महीने का बच्चा तड़प-तड़प कर इसलिए मर जाता है, क्योंकि अस्पताल पहुंचने के बाद काफी देर तक उसको इलाज नहीं मिलता.

Mumbai News: मुंबई महानगरपालिका देश की सबसे अमीर महानगरपालिका है. कई छोटे राज्यों के बजट से भी बड़ा बीएमसी का बजट होता है, लेकिन इसी बीएमसी के अस्पताल में आग से झुलसा एक चार महीने का बच्चा तड़प-तड़प कर इसलिए मर जाता है, क्योंकि अस्पताल पहुंचने के बाद काफी देर तक भी उसका कोई इलाज करने वाला नहीं होता. फिर एक एक करके उसके पिता और फिर उसकी मां की भी मौत हो जाती है. इन दोनों का 5 साल का एक दूसरा बच्चा अनाथ हो जाता है.

पहले मामला समझिए

घटना बीते 30 नवंबर की है. मुंबई के वर्ली इलाके में एक घर के भीतर एलपीजी सिलेंडर का विस्फोट हुआ. आसपास के लोग बुरी तरह से झुलस गए. आनंद पुरी और उनकी पत्नी विद्या पुरी  4 महीने के बच्चे मंगेश पुरी और 5 साल के बेटे विष्णु पुरी को पास के नायर अस्पताल ले जाते हैं. घायल के अस्पताल पहुंचने के बाद उम्मीद की जाती है कि उसको तुरंत इलाज मिल जाएगा, लेकिन करीब घंटे भर तक ये सभी लोग अस्पताल में तड़पते रहते हैं, कराहते रहते हैं, लेकिन कोई उनका इलाज शुरू नहीं करता. स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद जब इलाज शुरू होता है तब तक देर हो चुकी होती है. 4 महीने का मंगेश तड़प तड़प कर दम तोड़ देता है. दो दिन बाद उसके पिता आनंद की भी मौत हो जाती है. कल बच्चे की मां विद्या ने भी दम तोड़ दिया.

वक्त पर इलाज न मिलने से तीन जिंदगी खाक हो गयीं. एक पांच साल के बच्चे से मां-बाप का साया छिन गया. ये सबकुछ उस मुंबई शहर में हुआ, जहां हर पल करोडों रूपये का लेन-देन होता है. जिसे देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है, जिसकी गिनती दुनिया के आधुनिक शहरों में होती है. इस साल बीएमसी का बजट करीब 40 हजार करोड़ रूपये का है, जिसमें से पौने 5 हजार करोड़ रूपये हेल्थ केयर के लिये रखे गये हैं. फिर भी बीएमसी के अस्पताल में तड़पते मरीज को देखने के लिये डॉक्टर नहीं रहते.

स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों की वजह से लोगों की मौत

चंद महीने पहले की ही बात है. जिस तरह से बीएमसी ने कोविड 19 की दूसरी लहर से निपटने में तत्परता दिखाई, मौतों को रोका, ऑक्सीजन का इंतजाम किया, उसे मुंबई मॉडल का नाम दिया गया और इस मुंबई मॉडल की देशभर में खूब तारीफ हुई. दूसरे राज्यों के अधिकारी इस मॉडल को समझने के लिये मुंबई आये, लेकिन उसी मुंबई से ये विरोधाभासी तस्वीर भी सामने आयी हैं. स्वास्थ्य कर्मियों की हौसला अफजाई के लिये इस शहर ने भी ताली और थाली बजायी थी, लेकिन इसके बावजूद इसी शहर में तीन लोग स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों के चलते मारे जाते हैं.

विपक्ष ने शिवसेना को घेरा

इस घटना के बाद वही हुआ जो आमतौर पर भारत में किसी हादसे के बाद होता आया है. विपक्षी पार्टियों ने बीएमसी को घेरा, जिसके बाद बीएमसी ने जांच के आदेश दिये और दो डॉक्टर और एक नर्स को सस्पेंड कर दिया. सवालों के घेरे में शिवसेना है, जिसकी बीएमसी में सत्ता है. जिस मुंबई शहर में ये हादसा हुआ, आदित्य ठाकरे उसके प्रभारी मंत्री है और जिस वर्ली इलाके के लोग हादसे में मारे गये, आदित्य वहीं से विधायक भी हैं.

बीएमसी ने जांच का आदेश जारी करके अपनी खानापूर्ति कर ली है. बीजेपी 4 दिनों तक हंगामा करने के बाद मामले को भूल जायेगी, लेकिन उस 5 साल के बच्चे को जिंदगी भर अपने मां बाप की कमी सताती रहेगी. यही दो चेहरों वाली मुंबई के एक चेहरे की हकीकत है. 

यह भी पढ़ें-

Bhima Koregaon Case: भीमा कोरेगांव मामले में सुधा भारद्वाज को 'सुप्रीम' राहत, NIA की याचिका SC से खारिज

संसद से गायब रहने वाले सांसदों को पीएम मोदी की फटकार, कहा- बच्चों की तरह बार-बार कहना ठीक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget