एक्सप्लोरर

ओपिनियन पोल: रमन सिंह के हाथ से जाएगा छत्तीसगढ़, बहुमत के साथ सत्ता में आएगी कांग्रेस

Chhattisgarh Election Opinion Poll, Survey: साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 49 और कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थीं. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों और कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर कब्जा किया था.

Chhattisgarh Election Opinion Poll, Survey: पिछले 15 सालों से सत्ता पर काबिज रमन सिंह के हाथ से इस बार छत्तीसगढ़ निकल जाएगा. कांग्रेस यहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है.  एबीपी न्यूज सी-वोटर सर्वे के मुताबिक कांग्रेस 54 सीटों के साथ बहुमत पा सकती है और बीजेपी 33 सीटों पर सिमट सकती है. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 और लोकसभा की 11 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 49 और कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थीं. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों और कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर कब्जा किया था. डॉ रमन सिंह 7 दिसंबर 2003 को प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे. विधानसभा में किसे कितने वोट ? बीजेपी- 39% कांग्रेस- 40% अन्य- 21 % एबीपी न्यूज सीवोटर सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. दोनों के बीच मात्र एक प्रतिशत वोटों का अंतर है. बीजेपी को 39 प्रतिशत लोग अपना समर्थन जता रहे हैं तो कांग्रेस के हिस्से 40 प्रतिशत लोगों का समर्थन है. सबसे अहम यह है कि अन्य के हिस्से 21 प्रतिशत है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बन सकती है कांग्रेस की बहुमत की सरकार- एबीपी न्यूज- सी वोटर सर्वे किसे कितनी सीट ? कुल सीट- 90 बीजेपी- 33 कांग्रेस- 54 अन्य- 3 वोट शेयर में महज एक प्रतिशत का अंतर होने के बावजूद सीटों में भारी अंतर दिख रहा है. एबीपी न्यूज सीवोटर सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में लोग सत्ता परिवर्तन चाहते हैं. कांग्रेस 54 सीटों के साथ बहुमत पा सकती है. सर्वे के मुताबिक बीजेपी 33 सीटों पर सिमट सकती है. अर्थात 2013 के नतीजों के नजरिए से देखें तो बीजेपी को 16 सीटों का नुकसान और कांग्रेस को 15 सीटों का फायदा हो रहा है. ओपिनियन पोल: मध्य प्रदेश में टूटेगा कांग्रेस का वनवास, बहुमत के साथ बनाएगी सरकार सीएम की पसंद कौन ? रमन सिंह- 34 % अजीत जोगी- 17% भूपेश बघेल 9% एबीपी न्यूज सीवोटर सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सीएम की पहली पसंद रमन सिंह हैं. उन्हें 34 प्रतिशत लोग सीएम के रूप में अपनी पहली पसंद बता रहे हैं तो अजीत जोगी को 17 प्रतिशत लोग पसंद कर रहे हैं. ओपिनियन पोल: राजस्थान में फिर होगा सत्ता परिवर्तन, भारी वोटों से जीतेगी कांग्रेस लोकसभा चुनाव में किसे कितने वोट ? बीजेपी- 46% कांग्रेस- 36% अन्य- 18 % एबीपी न्यूज सीवोटर सर्वे के मुताबिक राज्य में भले लोग कांग्रेस को सत्ता सौंपना चाहते हैं लेकिन केंद्र में वे बीजेपी को भारी समर्थन दे रहे हैं. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी को 46 प्रतिशत तो कांग्रेस को 36 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिलता दिख रहा है. हालांकि 2014 से तुलना करें तो बीजेपी को 3 प्रतिशत का नुकसान हो सकता है. 2014 की तुलना में कांग्रेस को दो प्रतिशत का फायदा होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं. पीएम की पसंद कौन ? मोदी 56% राहुल 21% एबीपी न्यूज सीवोटर सर्वे के मुताबिक 56 प्रतिशत लोग पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी को अपनी पसंद बता रहे हैं तो राहुल गांधी को 21 प्रतिशत लोग पीएम के रूप में पसंद कर रहे हैं. यहां भी पीएम मोदी की लोकप्रियता राहुल गांधी पर भारी है.

कैसे हुआ सर्वे?

तीनों राज्यों में 27 हजार 968 लोगों से बात की गई है. तीनों राज्यों की सभी 65 लोकसभा सीटों पर सर्वे हुआ है. 1 जून से 10 अगस्त के बीच तीनों राज्यों में सर्वे हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget