एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गये 10 नक्सली

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस दल बोरगा गांव के करीब पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी और बारूदी सुरंग में विस्फोट भी किया.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद राज्य की पुलिस ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है. राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने गुरुवार को बताया कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरगा गांव के निकट जंगल में हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है. अवस्थी ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में माओवादियों के डिविजनल कमेटी के सदस्य राजमन मंडावी और सुखलाल समेत लगभग 50 नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी. पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि नक्सली क्षेत्र में प्रशिक्षण शिविर चला रहे हैं.

अवस्थी ने बताया कि सूचना के बाद क्षेत्र के लिए लगभग दो सौ की संख्या में स्पेशल टास्क फोर्स और डीआरजी के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस दल बोरगा गांव के करीब पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी और बारूदी सुरंग में विस्फोट भी किया. जिसका पुलिस दल ने भी जवाब दिया.

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि दोनों ओर से लगभग ढाई घंटे तक गोलीबारी के बाद जब घटनास्थल की तलाशी ली गई, तब वहां से 10 वर्दीधारी नक्सलियों के शव, 11 भरमार बंदूक और 315 बोर की एक रिवाल्वर बरामद की गई. पुलिस ने घटनास्थल से विस्फोटक और अन्य सामान भी बरामद किया है.

अवस्थी ने कहा कि यह एक सूचना आधारित अभियान था जिसमें पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस बल की सहायता के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल को क्षेत्र के लिए रवाना किया गया है और नक्सलियों के शवों को लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी तक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है. जब सुरक्षा बल के जवान शवों को लेकर शिविर में पहुंचेंगे तब उनकी पहचान कराई जाएगी.

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि बीजापुर पुलिस की यह बड़ी सफलता है. इस क्षेत्र में दो दिनों पहले भी तीन जिलों की पुलिस के द्वारा एक अभियान चलाया गया था लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली थी. अवस्थी ने कहा कि राज्य में नक्सलवाद की जड़े गहरी थी और उन क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है, जहां नक्सली प्रशिक्षण शिविर चलाते हैं. यह पुलिस खुफिया तंत्र की सफलता का अभियान है. पिछले तीन साल में जितने भी बड़े अभियान चलाये गए हैं, वे सूचना के आधार पर ही चलाये गए हैं.

खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 18 उड़ानों का मार्ग बदला गया

छत्तीसगढ़ में दिसंबर, 2018 में कांग्रेस की नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन के बाद राज्य में यह पहली मुठभेड़ है जिसमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि उनकी सरकार नक्सल क्षेत्रों के प्रभावितों से बात कर क्षेत्र में शांति का प्रयास करेगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget